एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में 'कोल्ड अटैक', आगरा-मथुरा समेत इन जिलों में जबरदस्त ठंड, जानें- आज का मौसम अपडेट

Weather Today in UP: पश्चिमी यूपी में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है. आगरा, मथुरा, हाथरस में आज अत्यधिक ठंडा दिन रहेगा.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, कोहरे और शीतलहर के बीच गुरुवार को कई जगह हुई बारिश ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है. सर्दी इतनी है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल है. सबसे ज्यादा परेशानी खुले में रहने वाले लोगों को हो रही है. मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन शीत दिवस यानी बहुत ज्यादा ठंड रहने का अनुमान जताया है. प्रदेश में आज भी कई जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक़ शुक्रवार 5 जनवरी को भी प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा आज कई जगहों पर घने से बहुत अधिक घने कोहरे की संभावना है. पश्चिमी यूपी में शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है. आगरा, मथुरा, हाथरस में आज अत्यधिक ठंडा दिन रहने की चेतावनी दी गई है. 

6 और 7 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान भी कोल्ड अटैक जारी रहेगा. 8 और 9 जनवरी को एक बार फिर से बारिश लौटकर आएगी और पश्चिमी यूपी के एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और घने कोहरे के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले पांच दिनों सर्दी का ये अटैक जारी रहेगा. तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है. 

इन ज़िलों में आज अत्यधिक ठंडा दिन
मौसम विभाग ने आज हाथरस, आगरा, मथुरा में घने कोहरे के साथ अत्यधिक ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया है. इसके अलावा अलीगढ़, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर और कानपुर में भी आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. इन ज़िलों में आज का दिन बेहद ठंडा रहने का अनुमान है. 

रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में आज मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगगर, बदायूँ, अलीगढ़, एटा, फ़िरोज़ाबाद, फ़र्रुख़ाबाद, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फ़ैज़ाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, आज़मगढ़, जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ, ग़ाज़ीपुर और बलिया में आज कोहरा छाया रहेगा. 

यहां होगी बारिश 
यूपी में आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश भी देखने को मिलेगी, मौसम विभाग ने आज ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बाँदा. फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चंदौली और ग़ाज़ीपुर में एक या दो जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Ram Mandir News: कब तक पूरा हो जाएगा अयोध्या में बने तीन मंजिला भव्य राम मंदिर का निर्माण? जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget