एक्सप्लोरर

यूपी में मानसून की झमाझम एंट्री, नोएडा-लखनऊ में जमकर बरसे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: प्रदेश में आज शुक्रवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं. गुरुवार को जहां उमस ने लोगों को पसीना निकाला हुआ था आज बारिश की बौछारों ने मौसम सुहाना कर दिया है. 

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पूरे जोरों के साथ मानसून का एंट्री हो गई है. आज सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत पूर्वी यूपी के भी तमाम हिस्सों में देर रात से बारिश हो रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये सिलसिला अगले सात दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में आज बारिश का अनुमान जताया गया है. इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है. प्रदेश में आज शुक्रवार सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं. गुरुवार को जहां उमस ने लोगों को पसीना निकाला हुआ था आज बारिश की बौछारों ने मौसम सुहाना कर दिया है. 

अगले सात दिन जमकर बरसेंगे बादल
यूपी में 28 जून से 3 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार जताए गए हैं. इस दौरान अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश का असर चढ़ते तापमान पर भी देखने को मिलेगा. पिछले 24 घंटों में तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि इसके बाद कोई और ख़ास बदलाव नहीं आएगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, संभल, रामपुर, बदायूं, पीतीभीत, शाहजहांपुर, बांदा, फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, इलाहाबाद और जौनपुर में कई जगहों पर आज बारिश का अनुमान जताया गया है. 

यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट
इसके अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, फ़र्रुख़ाबाद, ललितपुर, झाँसी, महोबा, जालौन, कानपुर, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, हमीरपुर, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर और संतकबीरनगर में लगभग सभी स्थानों पर बारिश होगी. 

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून अरब सागर में ज़्यादा सक्रिय बना हुआ है. जिसकी वजह से दक्षिण-पश्चिम में मानसून गुरुवार को ही पहुंच गया. यूपी की तराई वाले इलाकों की ओर मानसून बढ़ गया है. इसके असर से दक्षिण-पश्चिम यूपी में कई जगहों पर बारिश हो रही है.

उपचुनाव में मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे को सपा दे सकती है टिकट, कटेहरी सीट से ये नाम आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget