एक्सप्लोरर

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया.

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से गोमती नगर स्थित ताज होटल में यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आयोजन हुआ. बैठक में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों और जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया. इस दौरान ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक, उत्पादन, अनुसंधान और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी संपन्न हुआ.

ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में कदम

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है. उत्तर प्रदेश में इसके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा मिलने से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी तथा पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग उद्योगों, भारी वाणिज्यिक वाहनों जैसे बसों और ट्रकों, उर्वरक निर्माण तथा अन्य क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

यामानाशी मॉडल और पावर-टू-गैस तकनीक का सहयोग

जापान के यामानाशी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अत्याधुनिक पावर-टू-गैस (पी2जी) तकनीक का प्रस्तुतीकरण किया. इस तकनीक में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करते हुए जल के इलेक्ट्रोलिसिस से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाता है.

बैठक में यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी (वाईएचसी) तथा कानाडेविया कॉरपोरेशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश में एक उच्च क्षमता वाली पायलट परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. प्रस्तावित परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी फरवरी 2027 तक पूरी करने तथा मार्च 2027 तक व्यावसायीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा गया है.

1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में प्रति वर्ष 1 मिलियन मीट्रिक टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेश, तकनीकी नवाचार और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2024 के तहत ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए निवेशकों को विभिन्न प्रोत्साहन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इनमें परियोजना लागत पर 10 से 30 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी, स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक छूट तथा निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से भूमि लीज पर उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
स्थापित किए गए हैं. इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से नई तकनीकों के विकास, अनुसंधान, तकनीकी परीक्षण तथा प्रयोगशाला स्तर की तकनीक को औद्योगिक स्तर पर स्केल-अप करने में मदद मिलेगी.

मजबूत कनेक्टिविटी और हाइड्रोजन मोबिलिटी के बड़े अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और मजबूत कनेक्टिविटी प्रदेश को ग्रीन हाइड्रोजन निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाती है. प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय हवाई अड्डे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी), अंतर्देशीय जलमार्ग, एक्सप्रेसवे, रेलवे और मेट्रो नेटवर्क जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं.

इससे ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और औद्योगिक उपयोग के लिए मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने के अवसर उपलब्ध हैं. उत्तर प्रदेश में विशाल औद्योगिक आधार, बड़ा उपभोक्ता बाजार और भारी परिवहन क्षेत्र के कारण हाइड्रोजन मोबिलिटी के लिए भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं.

जापान के साथ तकनीकी और निवेश सहयोग को नई दिशा

ऊर्जा मंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए सुरक्षित, सक्षम और संभावनाओं से भरपूर निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में जापान की उन्नत तकनीक, विशेषज्ञता और निवेश का स्वागत करती है तथा इस क्षेत्र में परियोजनाओं को गति देने के लिए हर संभव नीतिगत एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी.

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के दौरान हुआ यह सहयोग उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम के विकास, तकनीकी नवाचार, औद्योगिक निवेश और स्वच्छ ऊर्जा आधारित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल  समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget