एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, प्रदूषण से मिलेगी राहत, बढ़ेगी ठिठुरन

UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज सोमवार को बारिश का अलर्ट है. ऐसे में बारिश के साथ ठंड बढ़ सकती है तो वहीं वायु प्रदूषण से भी राहत मिलेगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम सर्द होने लगा है. लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं. वहीं आज हवा के प्रदूषण में मामूली कमी दर्ज की गई है. हालांकि हवा की गुणवत्ता अब भी बेहद खराब स्थिति में है. इस बीच मौसम विभाग से अच्छी खबर आई है. प्रदेश के कई हिस्सों में आज सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में बारिश के साथ जहां प्रदूषण से राहत मिलेगी तो वहीं अब सर्दी अपना रंग दिखाना शुरू कर देगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हालांकि कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है. इसके बाद मौसम एक बार फिर शुष्क ही रहेगा. मगंलवार 28 नवंबर को सुबह के समय एक या दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना जताई गई है. 

प्रदूषण में मामूली गिरावट
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बीच आज एक्यूआई में भी मामूली कमी दर्ज की गई है. नोएडा सेक्टर 62 में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 343 रहा, ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 364, गाजियाबाद लोनी में 376 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले कम तो है, लेकिन हवा की गुणवत्ता आज भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. 

इन जनपदों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद में गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. बारिश से हवा में प्रदूषण के स्तर में भी कमी आएगी.   

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना हैं. प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा ठंड कानपुर नगर और बरेली में रही. यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री तक पहुंच गया. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget