एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में बदल रहा मौसम, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- गोरखपुर समेत कहां मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather Today: मौसम विभाग की मानें तो यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से मंगलवार से गुरुवार तक यूपी के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

UP Weather Today: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं. मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज 23 मई से अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम बदलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वांचल में 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 

मौसम विभाग की माने तो यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से मंगलवार से गुरुवार तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान के वैज्ञानिक दानिश ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार से ही तेज हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा. जिससे तराई बेल्ट में शामिल जिलों में छिटपुट बौछार पड़ सकती है.

अगले तीन दिन बारिश की संभावना

यूपी में 23 से 26 मई तक कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान कई जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं. वहीं तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट देखने को मिलेगी. 

गोरखपुर के मौसम का हाल

गोरखपुर की बात करें तो आज सुबह से ही यहां पर हल्के बादल छाने लगे, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश देखने को मिली हैं. गोरखपुर में सुबह अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है और तापमान में भी गिरावट आई हैं. गोरखपुर के अलावा, राजधानी लखनऊ, फुरसतंगज, बरेली, बहराइच, मेरठ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछार पड़ सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-  Kanpur News: विधानसभा स्पीकर सतीश महाना से नाराज हैं ये बीजेपी के दो सांसद, गवाही दे रही तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
वाराणसी में दर्दनाक हादसा, मदरसे के हॉल में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक
हापुड़ के पिलखुवा में स्कूल का शर्मनाक कांड, मासूम घायल, शिकायत पर परिवार से मारपीट का आरोप
हापुड़ के पिलखुवा में स्कूल का शर्मनाक कांड, मासूम घायल, शिकायत पर परिवार से मारपीट का आरोप
देहरादून घटना के बाद एक्शन मोड में सरकार, CM धामी ने पूरे राज्य में शुरू किया ‘ऑपरेशन प्रहार'
देहरादून घटना के बाद एक्शन मोड में सरकार, CM धामी ने पूरे राज्य में शुरू किया ‘ऑपरेशन प्रहार'
देहरादून में बढ़ते अपराध पर ‘ऑपरेशन प्रहार’, कार्रवाई से पहले पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
देहरादून में बढ़ते अपराध पर ‘ऑपरेशन प्रहार’, कार्रवाई से पहले पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget