एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, कानपुर में सबसे ठंडा दिन, इन इलाकों में भीषण ठंड का अलर्ट

Today Weather in UP: यूपी में अगले पाँच दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई ख़ास बदलाव आने की संभावना नहीं है. कानपुर में पिछले 24 घटों में सबसे ठंड दिन रहा है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है. सुबह और शाम को ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है. इसके साथ शीतलहर ने भी लोगों को जीना मुहाल किया है. पिछले 24 घंटों में राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या, मेरठ और नोएडा में शीत दिवस का प्रकोप देखने को मिला. कानपुर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री तक पहुंच गया. आज 20 जनवरी को भी कई जगहों पर शीत दिवस की गंभीर स्थिति रहने का अनुमान जताया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान में राज्य में मुज़फ़्फ़रनगर से लेकर बरेली और सीतापुर में घने से अधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ भी इससे अछूती नहीं है. सुबह से ही यहाँ के आसमान में घना कोहरा देखने को मिला रहा है. ज़्यादातर हिस्सों में आज शीत दिवस से भी गंभीर स्थिति में ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है. राज्य में 23 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने आसार नहीं है. 

कानपुर में सबसे ठंडा दिन रहा
प्रदेश में कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग घरों में दुबके है, बहुत ज़रूरी हो तो ही घर से बाहर निकल रहे हैं. अगले पाँच दिनों में राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई ख़ास बदलाव आने की संभावना नहीं है. कानपुर में पिछले 24 घटों में सबसे ठंड दिन रहा है. यहां पर रात में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस सीज़न का सबसे ठंडा दिन रहा तो वहीं झाँसी में 5.4, मेरठ में 6.6 और लखनऊ में 6.1 तक पारा लुढ़क गया. 

गंभीर शीत दिवस का अलर्ट जारी
यूपी में आज बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा में गंभीर शीत दिवस और अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि सहारनपुर, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजबाद, मैनपुरी, एटा, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, जौनपुर और अयोध्या में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है. 

राज्य में महाराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, मऊ, ग़ाज़ीपुर, वाराणसी, कौशांबी, अंबेडकरनगर, उन्नाव, औरैया और इटावा में भी आज कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है.

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी की श्रद्धालुओं से अपील, कहा- 'चल रही भीषण शीतलहरी, पैदल न आएं अयोध्या, सरकार दे रही व्यवस्था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget