एक्सप्लोरर

गोरखपुर: उफान पर नदियां, कई घरों में घुसा पानी, 7 फीट तक डूबे मकान

गोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदियां उफान पर हैं. बहरामपुर मोहल्‍ला बाले मियां इलाके में बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक घुस गया है.

Monsoon in UP: यूपी के गोरखपुर जिले में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद राप्‍ती और रोहिन नदियां पूरी तरह से उफान पर हैं. दोनों नदियां खतरे के निशान तक पहुंचने वाली है. नदियों में उफान के कारण शहर के पश्चिमी छोर पर बंधे से सटे मोहल्‍ले में बाढ़ का पानी घुस गया है. पानी इतना अधिक है कि लोगों के घरों में भी छह से सात फीट तक पानी भर गया है.

बहरामपुर मोहल्‍ला बाले मियां के मैदान में हर साल लगने वाले मेला के लिए जाना जाता है. यहां पर हर साल बाले मियां के मैदान में मेला लगता है. इस बार वक्‍त से पहले आए मानसून और बारिश ने इन लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नौबत यहां तक आ गई है कि घरों में रखा सामान तक छत पर ले जाना पड़ा है. हैरत की बात ये है कि यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने अर्धनिर्मित मकान भी पानी में छह से सात फीट तक डूबे हुए हैं.

नाव का सहारा लेना पड़ रहा है
महिलाएं रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेकर खुद नाव खेकर महिलाएं रोजमर्रा के काम के लिए निकल रही हैं. सुशीला भी उन्‍हीं महिलाओं में से एक हैं, जो नाव खेकर बकरी के लिए पत्‍ते लेने के लिए जा रही हैं. वे बताती हैं कि तीन से चार दिन हो गया है. बाढ़ का पानी बढ़ रहा है. वे बताती हैं कि जब भी बाढ़ आ जाती है, तो उन लोगों को दिक्‍कत का सामना करना पड़ता है.

मदद का भरोसा
वहीं, जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्‍ता ने बताया कि रेवेन्‍यू की टीम को भेजा गया है. वहां पर लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं. उन्‍होंने बताया कि राशन और अन्‍य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. किसी भी जरूरत के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. लोगों की ओर से जो भी मांग की जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा. उन्‍होंने बताया कि 7 गांवों में आवागमन बाधित‍ होने पर नाव लगा दी गई है. जिससे कि वहां पर किसी भी तरह की दुर्घटना नहीं होने पाए.

ये भी पढ़ें:

यूपी विधानसभा चुनाव: युवाओं पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में BJP, इन विधायकों का कटेगा टिकट

राहुल गांधी के आम वाले बयान पर डिप्टी सीएम का तंज- तो क्या विदेशी शराब पसंद है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget