एक्सप्लोरर

ICC TEST RANKING: कोहली की बादशाहत पर 'खतरा', सिर्फ इतने अंक पीछे हैं यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

ICC TEST RANKING: आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर पर बरकरार हैं। स्मिथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

दुबई, एजेंसी। आईसीसी ने सोमवार को टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉप पर बरकरार है। कोहली 922 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। स्मिथ के शीर्ष पर काबिज विराट कोहली से केवल नौ अंक कम हैं। बर्मिंघम में दोनों पारियों में शतक जड़ने के बाद लार्ड्स में 92 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ के 913 अंक हैं। वहीं, शीर्ष दस में शामिल अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के कारण चार पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है और वह छठे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को खराब फार्म का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह नौवें स्थान पर खिसक गये हैं।

गेंदबाजी में टॉप पर कमिन्स गेंदबाजों की सूची में पैट कमिन्स शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। उनके साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दसवें स्थान पर बने हुए हैं। जडेजा आलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर शीर्ष पर जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर हैं।

इस बीच भारत को वेस्टइंडीज से आगामी टेस्ट श्रृंखला में 0-1 से हारने पर भी अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवानी पड़ सकती है। इससे भारत के अंकों की संख्या 108 हो जाएगी। इस परिणाम पर वेस्टइंडीज 88 अंकों के साथ पाकिस्तान से ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत अभी 113 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद न्यूजीलैंड (111) और दक्षिण अफ्रीका (108) का नंबर आता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
महोबा में जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांव के 500 किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़ का नाम बदलने की सिफारिश पर बवाल, DM को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget