एक्सप्लोरर

प्रयागराज: वीएचपी चलाएगी हितचिंतक अभियान, देश भर में लाखों लोगों को जोड़ने की कवायद

विश्व हिंदू परिषद संगठन के विस्तार को लेकर अभियान चलाएगी। इसका नाम हितचिंतक अभियान होगा। देशव्यापी अभियान में लाखों लोगों को जोड़ा जाएगा।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले से उत्साहित विश्व हिन्दू परिषद अब माहौल को कैश करने की तैयारियों में जुट गई है। वीएचपी ने इसके लिए संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर अपनी ताकत बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत एक से पंद्रह दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर लाखों लोगों को जोड़ने की खास मुहिम चलाई जाएगी। इस दौरान संगठन से जुड़ने वालों को हितचिंतक का नाम दिया जाएगा। हितचिंतकों के जरिये वीएचपी जहां अपनी ताकत बढ़ाएगी, वहीं कट्टरवादी इमेज से बाहर निकलकर खुद को सामाजिक समरसता बढ़ाने व देशप्रेम का संदेश देने वाले संगठन के रूप में भी पेश करेगी।

वीएचपी का मानना है कि रामलला के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रामभक्तों में उत्साह की लहर है। वीएचपी ने राम मंदिर के लिए कई दशक तक आंदोलन चलाया था, ऐसे में अब तमाम लोगों को संगठन से जुड़ने में परहेज व गुरेज नहीं होगा। संगठन के कार्यकर्ता के तौर पर वीएचपी में शामिल होने में संकोच की आशंका के मद्देनज़र नये जुड़ने वालों को हितचिंतक का नाम दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह वैसी ही होगी, जैसे नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की होती है। हितचिंतक के रूप में जुड़ने वालों से बीस रूपये सदस्यता शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही उनसे एक फ़ार्म भी भराया जाएगा। हितचिंतकों को जोड़ने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे तो साथ ही गांवों और मोहल्लों में वीएचपी की टीम लोगों से सीधे तौर पर संपर्क स्थापित कर उन्हें हितचिंतक के तौर पर जोड़ने की कोशिश करेगी।

वैसे तो हितचिंतक अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा, लेकिन ख़ास फोकस पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की कर्मभूमि प्रयागराज में रहेगा। यहीं से इस अभियान की शुरुआत भी होनी है। प्रयाग महानगर में इक्यावन हज़ार और काशी प्रांत के तेरह जिलों में पांच लाख हितचिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वीएचपी के काशी प्रांत के संगठन मंत्री मुकेश कुमार के मुताबिक़ ज्यादा से ज्यादा हितचिंतकों को जोड़कर अशोक सिंहल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वीएचपी इसके साथ प्रयाग के माघ मेले में लगने वाले अपने कैम्प में बीस और इक्कीस जनवरी को संत सम्मेलन आयोजित कर उसमे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं व कारसेवकों को सम्मानित भी करेगा। इस कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी न्यौता भेजा गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget