एक्सप्लोरर

वाराणसी में योगी सरकार का बुलडोजर पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद के घर तक पहुंचा, परिजनों ने रखी ये शर्त

Varanasi News:शाहिद के भतीजे मोहम्मद कैश ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि हां हमें इसके बारे में सूचना दी गई है और हमें सरकार के विकास परियोजनाओं से कोई आपत्ति नहीं है.

उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर कार्रवाई लगातार सुर्खियों में है. खासतौर पर वाराणसी में चौड़ीकरण अभियान को लेकर योगी सरकार का बुलडोजर जमकर गरज रहा है. इसी बीच बीते रविवार को कचहरी गोलघर चौराहे से संदहा तक सड़क चौड़ीकरण अभियान को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ वाराणसी जिला प्रशासन की कारवाई देखी गई.

अब इसके बाद इसी क्षेत्र में कुछ अन्य भी मकान है जो चौड़ीकरण अभियान के जद में आ रहें हैं और उन पर भी बुलडोजर चलना लगभग तय माना जा रहा है. इनमें सबसे चर्चित भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान पद्मश्री मोहम्मद शाहिद का भी मकान शामिल है.

परिजन बोले बाजार भाव मिले मुआवजा

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के कचहरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई. अभी इस क्षेत्र में और भी मकान है जिन्हें नोटिस दिया गया है और इनमें भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद का भी मकान शामिल है.

मकान पर मौजूद मोहम्मद शाहिद के भतीजे मोहम्मद कैश ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया कि हां हमें इसके बारे में सूचना दी गई है और हमें सरकार के विकास परियोजनाओं से कोई आपत्ति नहीं है. ट्रैफिक जाम और अन्य सुविधाओं को देखते हुए अगर सड़क चौड़ीकरण अभियान हो रहा है तो हम इस फैसले के साथ हैं. लेकिन अगर हमारे मकान को ध्वस्त किया जा रहा है तो इसका उचित मुआवजा हमें मिलना चाहिए.

कंस्ट्रक्शन के अलावा हमें जमीन रेट के आधार पर भी मुआवजा मिलना चाहिए और हमारी यही मांग है. अभी हमारे घर पर अतिक्रमण की कार्रवाई नहीं हुई है लेकिन आसपास के क्षेत्र में मकान को ध्वस्त किया गया है.

भारत को ओलंपिक मेडल दिलवाया था मोहम्मद शाहिद ने

भारतीय हॉकी इतिहास में मोहम्मद शाहिद एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर देखे जाते हैं. सन 1980 मास्को ओलंपिक खेल में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था. उस टीम में मोहम्मद शाहिद भी शामिल थे. इसके अलावा एशियाई खेल में भी भारतीय टीम द्वारा हासिल रजत और कांस्य पदक के दौरान भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा.

वर्ष 1980- 81 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही 1986 में वह पद्मश्री सम्मान से भी नवाजे गए. आज भी बनारस से निकलने वाले हॉकी खिलाड़ी उन्हें अपना प्रेरणा मानते हैं. 20 जुलाई साल 2016 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget