एक्सप्लोरर

देश को पीएम देनेवाली वाराणसी के मिजाज, पढ़िये शिव की नगरी की खास बातें

लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वाराणसी सीट पर भी आज वोटिंग हो रही है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी इस सीट से लड़ रहे हैं, जिसके चलते देशभर की निगाहें इस पर टिकी हैं।

वाराणसी, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो इस दौर में लोकसभा की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये सभी पूर्वांचल के हिस्से में आती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में भी इसी दौर में मतदान हो रहा है। देश को प्रधानमंत्री देनेवाली इस सीट पर क्या बदला है, क्या नहीं। पढ़िये ये रिपोर्ट।

देश की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट वाराणसी से सांसद देश के पीएम नरेंद्र दामोदार दास मोदी हैं। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। नरेंद्र मोदी ने यहां रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर की थी। देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी में तकरीबन 18 लाख 32 हजार मतदाता हैं, जिनमें लगभग 82 प्रतिशत हिंदू, 16 प्रतिशत मुसलमान हैं, हिंदुओं में 12 फीसदी अनुसूचित जाति और एक बड़ा तबका पिछड़ी जाति से संबंध रखने वाले मतदाताओं का भी है।

साल 2014 से पहले यहां विकास के कामों की गति धीमी थी लेकिन केंद्र में सरकार बनने के बाद से अब तक बनारस के लिए तकरीबन 315 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत हुईं हैं, जिनमें से अब तक लगभग 279 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी है। विकास के पथ पर चल रहा ये शहर स्वच्छ और सुंदर दिखने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है।

चुनावी मैदान में मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले प्रत्याशी

इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करके चुनावी मैदान में हैं। गठबंधन ने शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व प्रत्याशी अजय राय पर अपना भरोसा जताया है।

वाराणसी क्या खास हैं मोक्षदायिनी और शिवनगरी काशी केवल आस्था का केंद्र ही नहीं है बल्कि मंदिरों का ये शहर शिक्षा और बनारसी साड़ी के लिए पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखता है, इसी का नतीजा है कि अस्सी घाटों से सजे इस शहर के दर्शन के लिए विदेशी सैलानी भारी संख्या में यहां आते हैं और इसी कारण मोदी ने पीएम बनने के बाद काशी को क्यूोटो बनाने की बात कही थी। चार साल में पीएम मोदी ने बतौर सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने अपनी सांसद निधि का पैसा पानी के प्रबंधन, सुचारू बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़कों और दिव्यांगों के कल्याण पर खर्च किया है। पीएम के सांसद निधि के खाते में इस समय केवल पांच लाख रुपये हैं।

वाराणसी लोकसभा सीट का इतिहास

जहां तक इस सीट के इतिहास की बात है तो वो भी काफी दिलचस्प है, साल 1991 से लगातार लोकसभा चुनावों में यहां से भाजपा जीतती आ रही है, यहां से एक बार शिरीष चंद्र दीक्षित, तीन बार शंकर प्रसाद जायसवाल, एक बार डॉ. मुरली मनोहर जोशी और पिछले चुनावों में नरेंद्र मोदी ने जीत दर्ज की है, जबकि 1991 से पहले यहां कांग्रेस का राज रहता था। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने यहां पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 3,71,784 वोटों के अंतर से हराया था, नरेंद्र मोदी को कुल 5,81,022 वोट मिले थे, दूसरे स्थान पर अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 75,614 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे और वो अपनी ज़मानत भी नहीं बचा पाए थे। यूपी में इस वक्त भाजपा का राज है। ऐसे में एक बार फिर से 'घर-घर मोदी और हर-हर मोदी' का नारा काम कर पाएगा या नहीं ये तो लोकसभा चुनाव परिणाम बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि काशी के विकास मैप का रिजल्ट ही मोदी और भाजपा दोनों का भविष्य तय करेगा, देखते हैं कि काशी की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनवाती है या नहीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चोरी के आरोप? मायावती बोलीं- सपा-कांग्रेस से सबूत लेने चाहिए
राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चोरी के आरोप? मायावती बोलीं- सपा-कांग्रेस से सबूत लेने चाहिए
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

वीडियोज

Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget