एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में बढ़ा डेंगू का कहर, अबतक इतने मरीजों की पुष्टि हुई, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Dengue In Varanasi: वाराणसी में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका हैं. जनपद में 60 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है.

Dengue In Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में डेंगू (Dengue) का कहर बढ़ता जा रहा है. हर दिन के साथ यहां डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के सामने भी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की जिम्मेदारी बढ़ गई है. मरीजों की संख्या को देखते हुए वाराणसी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में 60 से अधिक डेंगू मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है, जिसमें ज्यादातर शहरी क्षेत्र से हैं.

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद वाराणसी के कई चिकित्सा केंद्र पर प्लेटलेट्स को लेकर भी मरीज के परिजनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको देखते हुए चिकित्सा विभाग ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिया है कि 20 हज़ार से कम प्लेटलेट्स होने पर ही मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाए जाएंगे. 

67 डेंगू के मरीजों की पुष्टि

वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यूपीएसपी पोर्टल पर सभी निजी व सरकारी अस्पताल और जांच केंद्र पंजीकृत हैं. जिसकी मदद से डेंगू जांच ( रिपाइड किट व एलिसा ) की सूचना पोर्टल पर दी जा रही है. इसके साथ ही रैपिड किट को कंफर्म करने हेतु दो सेंटिनल लैब आईएमएस, BHU माइक्रोबायोलॉजी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय है, जहां वर्तमान में 67 डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है. इसमें अधिकांश वाराणसी के शहरी क्षेत्र के निवासी हैं.

अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वार्ड

चिकित्सकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए और 20 हज़ार से कम प्लेटलेट्स होने पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए अपील की जा रही है. वहीं डेंगू मरीजों के इलाज के लिए वाराणसी के अस्पतालों में निर्धारित संख्या में बेड को भी रिजर्व किया गया है. CMO कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में 100 बेड, रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में 50 बेड, शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में 50 बेड व समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 72 बेड की सुविधा डेंगू मरीजों को दिया जाना तय किया गया है.

India Name Change Row: देश का नाम बदलने को लेकर अब आया BSP चीफ मायावती का बयान, जानें- समर्थन किया या विरोध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो काम हो जाएगा हमारा'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, अखिलेश यादव की दो टूक, 'हमारी पार्टी इसके...'
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये
PM किसान: यूपी के 2.15 करोड़ किसानों की आज होगी बल्ले-बल्ले, खातों में आएंगे 4335 करोड़ रुपये
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget