एक्सप्लोरर

'वाराणसी में समस्या ही समस्या, गंदा पानी पी रहे लोग, पहले से ज्यादा लग रहा जाम'- अजय राय

UP Election News: वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने काशी के विकास को लेकर कई सारी बातें बताई. उन्होंने वाराणसी के सारे ठेकों को पीएम मोदी के द्वारा गुजराती लोगों को देने का भी आरोप लगाया.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है. 6 चरण में चुनाव हो चुकें है. वहीं सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है. अगर यूपी की बात करें तो यहां 77 सीटों पर मतदान हो चुके है. केवल 13 सीटों पर मतदान बचा हुआ है. इन 13 सीटों में सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी है जहां से पीएम मोदी बीजेपी से उम्मीदवार है. वहीं कांग्रेस से अजय राय उम्मीदवार है. अजय राय ने यूपी तक से खास बातचीत में पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर जमकर हमला बोला.

अजय राय ने कहा कि वाराणसी में समस्या ही समस्या है. आज भी बनारस गंदा पानी पी रहा है. पहले जाम लगता था उससे ज्यादा अब जाम लग रहे है. पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में यहां कोई भी फैक्ट्री नहीं लगवाई. बेरोजगारी बढ़ गई और कोई रोजगार भी नहीं दिया. यहां हर कोई पीएम मोदी के कामों का जान रहा है कि उन्होंने कैसे 10 साल तक यहां के लोगों के विकास के लिए कुछ भी काम नहीं किया. 

'पीएम मोदी ने सारे काम गुजराती लोगों को दिए'
कांग्रेस प्रत्याशी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने सभी काम गुजराती लोगों को दे दिया. सारे काम वहां के लोगों को दिया. छोटे से बड़े सभी ठेकों को अपने गुजराती मित्रों को दे दिया. जो काशी विश्वनाथ कॉरिडोर है वह भी पीएम मोदी ने गुजरातियों को दे दिया. यहां के लोगों को केवल जिंदाबाद के नारे लगाना और स्टीकर लगाने का काम दिया. वोट हमारा राज तुम्हारा ये कैसे चलेगा. गुजराती मित्र जो आदेश करते है, वो उनकी ही बात मानते है. चाकरी करने के लिए बनारस के लोग नहीं है. 

अजय राय ने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव पहले के चुनाव से बहुत अलग है. बनारस के जनता ने पीएम मोदी को 10 साल का समय दिया था. लेकिन उन्होंने उसके लिए आज कोई काम नहीं किया. पीएम मोदी ने गंगा नदी के पास 10 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट बंदरगाह शुरु किया. लेकिन 2019 में पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद से वह अब जंग खा रहा है. यहां की जनता को अच्छे से मालूम है कि किस तरह कोरोना काल के वक्त अजय राय ने सिर पर कफन बांधकर लोगों की मदद की थी. किस तरह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की मदद की थी. 

मैं जनता का आदमी हूं: अजय राय
अजय राय ने कहा कि बनारस की अगर बात करें तो यह मेरी कर्मभूमि है. यह मेरा घर है, यह मेरा ससुराल है, यहीं हम मरने मिटने वालें लोग है. हम कोई व्यापारी थोड़ी है कि हमें कोई खरीद लेगा. हम भी पांच बार विधायकी कर चुकें है हमे कोई खरीद नहीं सकता. मैं जमीन का आदमी हूं जनता का आदमी हूं. इसलिए जनता मुझे वोट करेगी. क्योंकि दो बार चुनाव हारने के बाद भी मैं एक बार फिर हार न मानकर चुनावी मैदान में खड़ा हूं. हम जनता के सुख दुख के साथी है. 

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव वाराणसी में भरेंगे चुनावी हुंकार, पीएम मोदी के पक्ष में करेंगे प्रचार, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget