एक्सप्लोरर

नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज करेगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड सरकार ने नदियों के पुनर्जीवित करने के संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम अपने प्रयास में और तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड सरकार अब ‘रिस्पना’ और ‘बिन्दल’ नदियों को पुनर्जीवित करने के अपने प्रयासों में तेजी लाएगी । वर्ष 2017 में सत्ता संभालने के बाद से ही प्रदेश की नदियों, खासतौर पर ‘रिस्पना’ और ‘बिंदाल’ को फिर से पुराने स्वरूप में लौटाने का बीड़ा उठाने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई बार दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के अपने संकल्प को दोहराया है और दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए मिशन ‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’ शुरू किया है । सरकार की गंगा को स्वच्छ बनाने की मुहिम में भी इन दोनों नदियों का पुनर्जीवित होना खास मायने रखता है । ‘रिस्पना’ और ‘बिन्दल’ अगर प्रदूषण-मुक्त हो जाती हैं तो इसका सीधा असर गंगा पर पडे़गा जिसे साफ करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है । ‘रिस्पना’, ‘गंगा’ की एक अत्यंत प्रदूषित सहायक नदी है जो मसूरी से शुरू होकर देहरादून से बहती हुई बिन्दल नदी से मिलकर हरिद्वार में ‘गंगा’ में विलीन हो जाती है । इसके अलावा, जानकारों का मानना है कि ‘रिस्पना’ व ‘बिन्दल’ नदियों का पुनर्जीवित होना इन नदियों के साथ ही देहरादून के भी व्यापक हित में है जिससे देहरादून के सौंदर्य में बढ़ोत्तरी के साथ ही इसके पर्यावरण में भी सुधार होगा । पिछले साल सरकार ने मुख्यमंत्री रावत के नेतृत्व में ‘केरवान’ गांव से शुरू हुए मिशन 'रिस्पना से ऋषिपर्णा' के तहत ‘रिस्पना’ के तट पर ढाई लाख पौधे लगाए थे जिनमें अमलतास, शीशम, कचनार, बांस, बेलपत्र, आंवला, हरड़, बहेड़ा, तेजपात आदि 18 से अधिक विभिन्न प्रजातियां के पौधे शामिल थे । इस साल भी ‘रिस्पना’ के किनारे 31 हजार पौधों का रोपण किया गया जिनमें मुख्यत: पीपल और बरगद के पेड़ शामिल थे । बिंदाल के किनारे भी पौधारोपण की इसी प्रकार की योजना को अंजाम दिया जा रहा है । कभी देहरादून की जीवन रेखा रहीं लेकिन अब आबादी के दबाव और लोगों की आदतों के चलते गंदे नाले में तब्दील रिस्पना और बिंदाल नदियों के पुनर्जीवीकरण के प्रयासों में तेजी लाने के लिये जल्द ही कार्यदायी संस्था के चयन को अंतिम रूप दिया जायेगा तथा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित औपचारिकतायें बहुत जल्द पूरी कर ली जायेंगी । एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को सार्वजनिक उपक्रमों के साथ ज्वाइंट वैंचर के माध्यम से संचालित की जाने वाली इस योजना के सम्बन्ध में तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट :डीपीआर: के आधार पर कार्यदायी संस्था के चयन को अंतिम रूप देने तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने बताया कि इस योजना में साबरमती रिवर फ्रंट के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जायेगा । नदियों के पुनर्जीवीकरण के तहत रिस्पना के आस-पास 1.2 किलोमीटर और बिन्दाल के आसपास 2.2 किलोमीटर क्षेत्र में रिवर फ्रन्ट डेवलपमेन्ट के तहत चैनलाइजेशन तथा जन सुविधाओं एवं सड़कों का निर्माण, निर्धनों के लिए आवास निर्माण, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही रिवर फ्रन्ट एरिया के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। इसके अलावा, देहरादून के कारगी क्षेत्र में उत्तराखंड के सबसे बडे सीवेज शोधन संयंत्र का निर्माण किया गया है जिससे शोधित जल में क्लोरीन मिलाकर जीवाणुरहित कर पुन: नदियों में छोडा जा रहा है । राज्य सरकार का दावा है कि इससे नदियों मुख्य रूप से बिंदाल नदी में प्रदूषण की मात्रा काफी हद तक कम हो गयी है तथा बीमारियों की संख्या में भी कमी आयी है । इस संबंध में गैर सरकारी संगठन 'हैस्को' के संस्थापक और पर्यावरणविद् पदमश्री अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि रिस्पना को पुनर्जीवित करने का प्रयास एक बहुत अच्छी पहल है । हालांकि, उन्होंने कहा कि परियोजना की सफलता के लिये सरकार के साथ ही इसमें आम जनता की भागीदारी भी आवश्यक है ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget