एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के श्रद्धालु आज से चार धाम के दर्शन कर सकेंगे, इन नियमों का रखना होगा ध्यान

उत्तराखंड में चार धाम के कपाट खुलने के बाद अबतक स्थानीय लोगों को दर्शन की इजाजत थी लेकिन अब सरकार ने राज्य के सभी श्रद्धालुओं के इस यात्रा और भगवान के दर्शन की मंजूरी दे दी. यही नहीं चार धाम से जुड़ी यात्रा के लिये प्रशासन ने दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं

देहरादून. उत्तराखण्ड में स्थित चार धाम यात्रा आज से शुरू हो रही है. उत्तराखण्ड सरकार ने यात्रा शुरू करने का फ़ैसला किया है. हालांकि अभी ये यात्रा सिर्फ उत्तराखण्ड के लोगों के लिए शुरू की जा रही है. लॉकडाउन की वजह से धार्मिक संस्थान देशभर में बन्द थे. हालांकि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अपने नियत समय पर ही खुले लेकिन सिर्फ मंदिर समिति से जुड़े लोग ही कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहे.

अनलॉक 1 में 8 जून से जब गृह मंत्रालय ने धार्मिक संस्थान खोलने की अनुमति दी तब भी चार धाम यात्रा शुरू नहीं की गई. उत्तराखण्ड सरकार ने सिर्फ संबंधित मंदिर से सटे इलाक़ों के लोगों को ही दर्शन करने की अनुमति दी थी. अब दायरा बढ़ाते हुए चार धाम यात्रा उत्तराखंड के लोगों के लिए शुरू हो गई है. उत्तराखंड सरकार के ताज़ा आदेश के मुताबिक़ आज से उत्तराखंड के सभी ज़िलों के लोग चार धाम यात्रा कर सकते हैं. मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे.

एक रात से ज्यादा नहीं रुक सकेंगे यात्री

सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन मंदिर प्रशासन को करना होगा. बद्रीनाथ धाम सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेगा. एक वक्त में 1200 लोगों को धाम जाने की अनुमति दी जाएगी. कोई भी यात्री एक रात से ज़्यादा धाम में नहीं रुक सकता. अगर कहीं भूस्खलन जैसी घटना होती है, उस परिस्थिति में यह नियम लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: खटीमा के जंगलों में बेधड़क डाला जा रहा है मेडिकल वेस्ट, पर्यावरण को खतरा, अफसरों को सुध नहीं

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से जुड़ी अच्छी खबर, अब प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी आ सकेंगे श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget