एक्सप्लोरर

Uttarkashi Updates: उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए चिन्यालीसौड़ में 41 बिस्तरों का अस्पताल तैयार, डॉक्टर्स की टीम तैनात

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर अमेरिकी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर शुरू होने से बचाव अभियान में तेजी आ गयी.

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के बाहर आने के बाद उनकी देखभाल हेतु बुधवार को चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बिस्तरों का एक अस्पताल तैयार कर लिया गया.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर अमेरिकी ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर शुरू होने से बचाव अभियान में तेजी आ गयी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि अगर कोई अड़चन नहीं आयी तो बुधवार देर रात या बृहस्पतिवार सुबह तक कोई अच्छी खबर आ सकती है .

श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाने हेतु ऑगर मशीन दोपहर तक मलबे के 45 मीटर अंदर तक भेद चुकी थी, अभी सुरंग में 10-15 मीटर मलबे को और भेदा जाना है.

मलबे में ड्रिलिंग करके 800 मिलीमीटर व्यास के पाइप डाले जा रहे हैं जिससे बने रास्ते में रेंगते हुए श्रमिक बाहर आएंगे.

Uttarkashi Tunnel Update: उत्तरकाशी में लास्ट स्टेज में रेस्क्यू,10 मीटर का फासला बाकी, एंबुलेंस तैनात, कुछ घंटों में बाहर आएंगे मजदूर

15 चिकित्सकों का एक दल मौके पर तैनात 
अधिकारियों ने बताया कि 15 चिकित्सकों का एक दल मौके पर तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा, श्रमिकों को तात्कालिक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नियंत्रण कक्ष में भी आठ बिस्तरों का चिकित्सालय तैयार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मौके पर कई एंबुलेंस और एक हैलीकॉप्टर भी तैयार रखा गया है.

बाहर निकालने के बाद तुरंत ही सभी मजदूरों को सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है. एनडीआरएफ ने भी बचाव की ब्रीफिंग शुरू कर दी है. टनल में फंसे 41 मजदूरों को एनडीआरएफ के जवान ही टनल से बाहर निकालेंगे. टनल के बाहर प्राथमिक उपचार की भी तैयारी तेज कर दी गई है. टनल के बाहर अस्थायी अस्पताल में आठ बेड लगाए गए हैं.

हादसे वाली जगह से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बनाया गया है. जहां से जरूरत पड़ने पर श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है. उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 41 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं. सुरंग स्थल के पास एंबुलेंस भी तैनात किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget