एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Accident: 'मां को मत बताना, वो चिंता करेगी..', सुरंग में फंसे मजदूर ने भाई से की बात, कमजोर आवाज में कहा...

Uttarkashi Tunnel Collapse : सुरंग में फंसे मजदूरों की अब तबीयत बिगड़ने लगी है. उनका हौसला बना रहे, इसके लिए परिजनों से भी उनकी बात कराई जा रही है.

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: 'मां को मत बताना, वो चिंता करेगी..', ये वो शब्द है जो पिछले सात दिनों से सुरंग में फंसे पुष्कर ने अपनी भाई से बेहद कमजोर हो चुकी आवाज में कहे. पुष्कर उन चालीस मजदूरों में से एक है जो पिछले सात दिन से इस टनल में फंसे हुए हैं. कई दिन हो जाने की वजह से अब इनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है. उनका हौसला बना रहे, इसके लिए लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है. परिजनों से भी बात कराई जा रही है. 

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन हैं. इस बीच लगातार ऑगर मशीन के जरिए ड्रिलिंग कर मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिशें की जा रही है. वहीं मजदूरों से भी लगातार बातचीत की जा रही है. इस कड़ी में चंपावत जिले के छन्नी गोठ गांव के रहने वाले पुष्कर से उसके भाई विक्रम की बात कराई तो उसे खुद से ज्यादा अपनी मां की  चिंता थी. 

सुरंग में फंसे मजदूर ने कही ये बात
सुरंग में फंसे मजदूरों से संपर्क करने के लिए पाइप डाला गया है. जिसके जरिए उन तक खाना-पानी और ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. इसी पाइप के जरिए उनके संपर्क भी किया जा रहा है. विक्रम ने जब अपने भाई पुष्कर से बात की तो वो बेहद कमजोर सुनाई दे रहा था, उसकी आवाज भी ठीक से नहीं निकल रही थी, बावजूद इसके उसे मां की चिंता हो रही थी. पुष्कर ने विक्रम से कहा, "भाई, मां को मत बताना कि मैं यहां सुरंग में फंसा हुआ हूं. उसने कहा कि मैं ठीक हूं.. यहां और भी मजदूर फंसे हुए हैं. अगर तुम मां को बताओंगे कि मैं यहां फंसा हूं तो वो चिंता करेगी." 

हालत देख रो पड़ा भाई
विक्रम ने कहा कि पुष्कर घर में सबसे छोटा है और वो मां को बहुत ज्यादा प्यार करता है. जब मुझे इस हादसे के बारे में पता चला तो मैं बिना माता-पिता को बताए घर से यहां आ गया, लेकिन हमारे पड़ोसियों ने उन्हें इस हादसे के बारे में बता दिया है. उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है. वो इस गम से सदमे में हैं. विक्रम ने कहा, मैंने भाई को ये नहीं बताया है कि मां को इस बारे में पता है और वो कितनी परेशान है. भाई का जिक्र कर विक्रम भी फफक-फफककर रो पड़ा.

आपको बता दें 12 नवंबर दिवाली की सुबह उत्तरकाशी में ऑल वेदर परियोजना के तहत बन रही सिल्क्यारा सुरंग धंस गई थी, जिसमें चालीस मजदूर फंस गए हैं. इनके रेस्क्यू ऑपरेशन का आज सातवां दिन हैं. इस बीच ऑगर मशीन के जरिए रास्ता बनाने की कोशिश की जी रही हैं. इंदौर से भी एक मशीन मंगाई गई है. मजदूरों से भी लगातार बातचीत की जा रही है. हर कोई बस यहीं जानना चाहता है कि उन्हें निकालने में अभी कितना और समय लगेगा.

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ की हत्या के आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बदली गई जेल, इस वजह से हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget