एक्सप्लोरर

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड की वादियों में मौसम ने बदली करवट, फूलों की घाटी में छाई बर्फ की चादर

Uttarakhand Snowfall News: देहरादून मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. अब मौसम ने करवट बदली है और अप्रैल महीने में जबरदस्त बर्फबारी हुई है.

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड की मशहूर फूलों की घाटी कोन नहीं देखना चाहता है, लेकिन आज कल ये घाटी बर्फ में दबी है. उत्तराखंड में शनिवार (27अप्रैल) को हुई बर्फबारी के बाद ये खूबसूरत फूलों की घाटी बर्फ से ढक गई है,जिसका नजारा देखने लायक है.

दुनिया में अपने सुंदर दिलकश फूलों का नजारा दिखाने वाली फूलों की घाटी आजकल सफेद बर्फ की चादर से ढकी हुई है. शनिवार को एक बार फिर से बर्फबारी होने के बाद फूलों की घाटी का नजारा जादूई सा हो गया है, जहां तक नजर जाती है चारों ओर बर्फ ही बर्फ है. ऐसे में वन विभाग का एक रेकी दल घाटी में पहुंचा, जिसने फूलों की घाटी का स्थलीय निरीक्षण किया किया है.

बर्फ की चादर से ढकी फूलों की घाटी

बता दें कि बर्फबारी के दौरान फूलों की घाटी में वन्य  तस्करों के घुसने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में फूलों की घाटी के लिए वन प्रभाग भी चौकस रहता है और बर्फबारी के तुरंत बाद फूलों की घाटी में गस्त के लिए निकल पड़ता है, ताकि घाटी के दुर्लभ वन्य जीवों को तस्करों से बचाया जा सके घाटी में दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव पाए जाते हैं. वहीं इस घाटी में कई प्रकार के दुर्लभ फूल और जड़ी बूटियां भी पाई जाती हैं.

मौसम ने बदली करवट

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है. अप्रैल महीने में उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हुई है. जिससे उत्तराखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है. शनिवार को हुई बर्फबारी ने इस जगह को जन्नत सा बना दिया है. जिससे पर्यटक उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे हैं. यहां के खूबसूरत मंजर को देखने के लिए पर्यटक बेकरार हैं, जिस वजह से भारी संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंच रहे हैं. हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी ती थी कि यहां इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और अब उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हुई है.

आप को बता दे की फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का दूसरा मुख्य क्षेत्र है जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: किसान यूनियन का चौंकाने वाला फैसला, BSP उम्मीदवार को समर्थन का ऐलान, जानें क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget