एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम रहेगा सामान्य, मई के पहले सप्ताह में बदलाव के आसार

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें.

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन मई के पहले सप्ताह में फिर बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, 30 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तापमान भी सामान्य स्तर पर बना रहेगा. हालांकि, बीते दिन मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

डॉ. सिंह ने जानकारी दी कि 30 अप्रैल तक किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन मई के पहले सप्ताह में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान कई क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने के साथ-साथ आंधी चलने और बिजली चमकने जैसी घटनाएं हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में हलचल हो सकती है, जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा. तेज बारिश और हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है.

किसानों से की अपील
मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. विशेषकर जिन क्षेत्रों में फसल कटाई का कार्य चल रहा है, वहां किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं. साथ ही, बिजली चमकने की घटनाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

गौरतलब है कि प्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है. वहीं, मई की शुरुआत के साथ एक बार फिर मौसम में बदलाव संभावित है, जो न केवल तापमान को प्रभावित करेगा बल्कि आम जनजीवन पर भी असर डाल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर पूर्वानुमान जारी कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget