एक्सप्लोरर

Uttarakhand: लॉन्ग वीकेंड पर बड़ी संख्या में पहाड़ों पर पहुंचे पर्यटकों को संभालना हुआ मुश्किल, घंटों जाम में फंसे लोग

Traffic Problem: एक तरफ चारधाम यात्रा तो दूसरी तरफ लॉन्ग वीकेंड की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया, जिन्हें संभालना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया और जाम की समस्या खड़ी हो गई.

Traffic Problem In Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा (Chardham Yatra 2022) चल रही है, जिसमें रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिन्हें संभालना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से भी पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं खासतौर से से मसूरी (Mussoorie), नैनीताल (Nainital), रामनगर (Ramnagar) समेत दूसरे क्षेत्रों में पर्यटकों का आना जारी है ऐसे में यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है. पर्यटकों को संभालने में प्रशासन के हाथ-पैर फूलते नजर आ रहे हैं. यात्रियों को घंटो जाम में फंसना पड़ रहा है. 

पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख

प्रशासन की तरफ से पर्यटकों को लेकर बेहतर मैनेजमेंट ना होने की वजह से यात्रियों को घंटों-घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है. ये सप्ताह पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था. जिसका अंदाजा सरकार को पहले से ही था कि लॉन्ग वीकेंड और चार धाम यात्रा की वजह से इस बार यात्री बड़ी संख्या में यहां पहुंचने वाले हैं. चारधाम यात्रा में जहां देश के कोने-कोने से यात्री पहुंच रहे हैं तो वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को बुद्धपूर्णिमा (Buddh Purnima) मिलाकर 3 दिन की छुट्टी पड़ने से भी पर्यटकों ने पर्वतीय क्षेत्रों का रुख किया. ऐसे में मसूरी, नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी, लेकिन इसे लेकर प्रशासन की कोई तैयारी नहीं दिखाई दी. 

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

ट्रैफिक जाम से हालत हुई खराब

शनिवार और रविवार के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो लाखों की संख्या में वाहन उत्तराखंड पहुंचे हैं. हालांकि ये आलम तब है कि जब चार धाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. वहीं मसूरी, नैनीताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर भी भारी संख्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है. इसी बीच बुद्ध पूर्णिमा पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच गए. आलम ये रहा कि कई घंटे जाम में यात्री फंसे रहे. उनके साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. 

ये भी पढ़ें- 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget