एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: समापन की ओर चार धाम यात्रा, शीतकाल के लिए इस तारीख को बंद होंगे बाबा केदार और बद्रीनाथ के कपाट

Dehradun News: चार धाम की यात्रा इस बार 3 मई से शुरू हुई थी. इस बार की यात्रा के दौरान दिवाली से पूर्व बाबा केदारनाथ के दर्शन करने रिकॉर्ड 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Dehradun News: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा (Chardham yatra) का जल्द ही समापन होने जा रहा है, इसकी शुरुआत गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट बंद होने से होगी. शीतकाल के लिए बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिये जाएंगे. चारों धामों के कपाट बंद करने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट
केदारनाथ (Kedarnath) और यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट गुरुवार यानी 27 अक्टूबर को बंद कर दिये जाएंगे. शीतकाल में चारों धामों के कपाटों को बंद करने का ऐलान दशहरे के मौके पर होता है. यात्रा की दुर्गम्यता को देखते हुए  शीतकाल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाते हैं. हालांकि कपाट बंद करने को लेकर अपनी अलग मान्यताएं भी हैं. 

गंगोत्री धाम में कपाट बंद करने को लेकर पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. गोवर्धन पूजा के बाद निर्धानरित समय 12 बजकर 1 मिनट पर  गंगोत्री के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. वहीं 27 अक्टूबर सुबह 8 बजकर  30 मिनट पर केदारनाथ के कपाट बंद कर दिये जाएंगे. कपाट बंद करने को लेकर पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है. 27 अक्टूबर यानी भाई दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

कब बंद होंगे बद्री विशाल के कपाट
वहीं बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिये जाएंगे. दशहरे के दिन धाम के कपाट बंद करने की घोषणा की गई थी. धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया की शुरुआत 15 नवंबर को पंच पूजा के साथ होगी.

इस बार 3 मई से शुरू हुई थी चार धाम यात्रा
 चार धाम की यात्रा इस बार 3 मई से शुरू हुई थी. इस बार की यात्रा के दौरान दिवाली से पूर्व बाबा केदारनाथ के दर्शन करने रिकॉर्ड 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे. केदारनाथ काम के लिए रोजाना 12 हजार और बदरीनाथ धाम के लिए रोजाना 15 हजार तीर्थयात्रियों का कोटा तैयार किया गया था. 

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand News: डीएफओ की तहरीर पर पूर्व डीजीपी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget