एक्सप्लोरर

83 वर्षीय ब्रिटिश महिला ने की उत्तराखंड में रचा इतिहास, 117 मीटर की ऊंचाई से की बंजी जंपिंग

UttarakhandNews: रोमांच की राजधानी कहलाने वाले ऋषिकेश के शिवपुरी में एक बुजुर्ग महिला चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको ने बंजी जंपिंग सेंटर से 117 मीटर से छलांग.

रोमांच की राजधानी कहलाने वाले ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में इन दिनों एक बुजुर्ग महिला चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको ने यहां के एक बंजी जंपिंग सेंटर से 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर सबको चौंका दिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके साहस और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हौंसले की उड़ान

जानकारी के अनुसार, वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है. इसमें ओलेना बायको पूरी तैयारी के साथ बंजी प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. प्रशिक्षकों के निर्देशों के बाद उन्होंने बिना किसी झिझक के ऊंचाई से छलांग लगाई. नीचे पहुंचने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर खुशी जताई. जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया.

ओलेना बायको की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि उम्र कभी भी किसी के सपनों या हौसले के आड़े नहीं आती. वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “उम्र सिर्फ एक संख्या है, जज्बा सबसे बड़ा होता है.” कुछ उपयोगकर्ताओं ने लिखा कि यह दृश्य प्रेरणादायक है और युवाओं को भी उनसे सीख लेनी चाहिए.

बंजी जंपिंग सेंटर के संचालकों के अनुसार, ओलेना बायको अब तक की सबसे उम्रदराज विदेशी महिला जंपर हैं जिन्होंने शिवपुरी से जंप की है. उनकी सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की गई थी और पूरे सत्र के दौरान अनुभवी प्रशिक्षक मौजूद रहे.

ऋषिकेश के एडवेंचर टूरिज्म में यह घटना एक यादगार क्षण बन गई है. ओलेना की हिम्मत और आत्मविश्वास ने यह संदेश दिया है कि जीवन का हर पल जीने का नाम है, उम्र चाहे जो भी हो. उनका यह कारनामा न केवल पर्यटकों के लिए प्रेरणा है बल्कि उत्तराखंड के रोमांच पर्यटन की पहचान को भी और मजबूत करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget