एक्सप्लोरर

Holi 2022: कैंची धाम पहुंचकर जनता से मिले कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जताया आभार

Kainchi Dham: उत्तराखंड में बीजेपी की जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी तीन दिनों तक दिल्ली में रहे. उसके बाद कैंची धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

Uttarakhand News: दिल्ली से उत्तराखंड वापस लौटने के बाद कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और यहां लोगों से मिले. धामी गुरुवार को सियासी बंदिशों से दूर दिखे और कैंची धाम में पूजा अर्चना कर वहां लोगों से भी मिले. विधानसभा चुनावों में हुई प्रचंड जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी तीन दिनों तक दिल्ली में रहे.

पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में लगाए गए नारे

दिल्ली से लौटने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने अपना समय कैंची धाम में बिताया, जहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की. यहां पुष्कर सिंह धामी के चाहने वाले उनके इंतजार में पहले से ही मौजूद थे. धामी से उनके प्रशंसकों ने मुलाकात कर प्रदेश में प्रचंड जीत दिलाने की बधाई भी दी. वहीं पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में 'उत्तराखंड में बढ़ती आंधी, पुष्कर धामी-पुष्कर धामी' के नारे भी लगाए. 

UP MLC Election 2022: विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने 5 जिलों में किया कैंडिडेट्स का एलान, डॉ. कफील खान को मिली यह सीट

खटीमा की जनता का जताया आभार

विधानसभा चुनाव में पुष्कर धामी प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिलाने में कामयाब रहे. हालांकि धामी अपनी सीट खटीमा को सुरक्षित नहीं रख पाये. पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले खटीमा जाकर वहां की जनता का धन्यवाद भी किया और कहा कि हार और जीत राजनीति के दो पहलू हैं. वो अपने क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े हैं. 

प्रदेश की खुशहाली की कामना की

गुरुवार को कार्यवाहक सीएम राजनीति से दूर दिखे और कैंची धाम में जाकर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. हालांकि वहां पर भी धामी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. पूजा अर्चना के बाद पुष्कर सिंह धामी ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात की. पुष्कर सिंह धामी के प्रशंसक उनके साथ सेल्फी खींचते दिखाई दिये. 

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand: चुनाव हारने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, लोगों से किया ये बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget