एक्सप्लोरर

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सीएम धामी ने मतदाताओं से की खास अपील

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 के लिए आज वोटिंग हो रही है. सीएम धामी ने इस दौरान सभी वोटरों से वोट करने की अपील की और कहा कि बीजेपी को जिताकर राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सर्दियां होने के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की. 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं उत्तराखंड के वोटरों से अनुरोध करता हूं कि आपने हमेशा बीजेपी का साथ दिया है। आपने डबल इंजन की सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देकर उत्तराखंड की पांचों सीटें बीजेपी को यहां से जीताकर भेजा है और एक इतिहास बनाते हुए राज्य स्थापना के बाद उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाई. 

सीएम धामी ने की बीजेपी को जिताने की अपील
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए हैं उन सभी संकल्पों को आगे बढ़ा रहा है. उत्तराखंड हिन्दुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बने उसके लिए हम एक पल भी रुके बिना लगातार काम कर रहे हैं. मैं निकाय चुनाव में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील करता हूं. 

उत्तराखंड निकाय चुनाव में राज्य के लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. कुल 100 नगर निकायों में 5405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार निकाय का मत प्रतिशत बढ़ सकता है.

मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावों के माध्यम से नागरिक अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुनेंगे, जो स्थानीय मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं, और विकास कार्यों पर ध्यान देंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गईं. देहरादून में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सर्दी के बावजूद सुबह से ही मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें सुबह आठ बजे से लगनी शुरू हो गईं.

उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है, और मतदान प्रक्रिया में कोई गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है. हर पोलिंग बूथ पर मतदान सही ढंग से चल रहा है, और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है. 

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके तहत उत्तराखंड शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान 23 जनवरी और मतगणना 25 जनवरी को होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget