एक्सप्लोरर

Uttarakhand: दिन भर किशोर उपाध्याय को ढूंढते रहे मीडिया और कांग्रेस के नेता, जानें- क्या है मामला

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में आज उठे इस उबाल के बाद कांग्रेस भी पहले से ज्यादा सतर्क हो गयी है. कांग्रेस में अब मात्र नौ विधायक रह गए हैं.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार (Pritam Singh Panwar) के बाद उत्तरकाशी की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार (Rajkumar) के भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद आज दिन भर किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyaya) के नाम की चर्चा रही. किशोर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और एनडी तिवारी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं. सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म होने के बाद किशोर उपाध्याय को हर जरूरतमंद तलाश रहा था, वो चाहे मीडिया हो या कांग्रेस के नेता. उधर अनिल बलूनी (Anil Baluni) को भी खोजा जाता रहा ताकि सत्य का पता चल सके.

दरअसल, पिछले एक सप्ताह में बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक अभियान के तहत विरोधी दलों में ऐसी तोड़ की कि खलबली मच गयी. इसी क्रम में आज सुबह जैसे ही अनिल बलूनी ने ट्वीट कर किसी बड़े नेता के बीजेपी में शामिल होने की सुचना फ्लैश की तो उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचले तेज हो गयी. सब लोग किशोर उपाध्याय को तलाशने लगे.

सुबह से चल रहा सिलसिला दोपहर को ही समाप्त हुआ

उसके पीछे कारण यह था कि उपाध्याय का अपनी उपेक्षा को लेकर एक बयान मीडिया में चल रहा था. बस फिर क्या था मीडिया खबरों के लिहाज से और कांग्रेस अपने नेता की खबर लेने के लिए भागदौड़ करने लगे. सुबह से चल रहा यह सिलसिला दोपहर को ही समाप्त हुआ जब पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. उधर बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के फोन की घंटी भी दिन भर बजती रही, क्योंकि सही जानकारी या तो किशोर उपाध्याय दे सकते थे या फिर अनिल बलूनी.

उत्तराखंड की सियासत में आज उठे इस उबाल के बाद कांग्रेस भी पहले से ज्यादा सतर्क हो गयी है. क्योंकि एक विधायक के भाजपा में जाने के बाद विधानसभा में कांग्रेस की संख्या मात्र नौ रह गयी है. पिछले विधानसभा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक जीतकर आये थे, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश के निधन और राजकुमार के भाजपा में जाने के बाद अब मात्र नौ विधायक रह गए हैं.

यह भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget