एक्सप्लोरर

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे, गौरीकुंड के जंगलों में मिला अज्ञात शव, खाई में गिरा मजदूर

Kedarnath Dham News: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर एक के बाद एक कई हादसे हो रहे हैं. इसी क्रम में बीती रात गौरीकुंड के जंगलों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है. वहीं एक मजदूर खाई में गिर गया.

Kedarnath Dham News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर आये दिन हादसों की खबरें आ रही है. इस बीच गौरीकुंड के जंगलों से अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. ये शव डाट पुलिया से तीन सौ मीटर ऊपर गदेरे में तैरता हुआ मिला. डीडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला, जिसके बाद शव को गौरीकुंड की पार्किंग तक लाया गया और फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक और हादसे में एक शख्स काम करते हुए खाई में गिर गया. हालांकि उसे बचा लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक ये अज्ञात शख्स कौन हैं और कैसे इस हादसे को शिकार हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जिसके बाद इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

केदारनाथ में आए दिन हो रहे हादसे
बता दें कि केदारनाथ यात्रा पड़ावों में आये दिन हादसे हो रहे हैं. इन घटनाओं की वजह से पूरे इलाके में सनसनी फैल रही है. इससे पहले भी एक मजदूर सटल पार्किंग के पास खाई में गिर गया था. जिसके बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए उसे सकुशल बचाया. 

बीती देर रात एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से हेड कांस्टेबल महेश चंद ने बताया कि उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सूचना मिली कि गौरीकुंड सटल पार्किंग के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है. ये सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में एक टीम रात 11 बजे ही घटना स्थल के लिए रवाना हुई. जिसके बाद युवक को बताया गया. 

हेड कांस्टेबल महेश चंद्र ने बताया कि खाई में गिरा शख्स नेपाली मूल का है, जो कंडी चलाने का काम करता है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सोनप्रयाग टीम ने 50 मीटर गहरी खाई से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया. जिसके बाद उसे 108 के माध्यम से घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. खाई में गिरने की वजह से उसके सिर एवं पीठ पर गंभीर चोट लगी हैं. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

इनपुट- रोहित डिमरी

महाकुंभ में 82 मौतों के दावे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
बागपत: 5 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली
बागपत: 5 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget