एक्सप्लोरर

देहरादून गैंगरेप की पीड़िता गर्भवती, यूपी में भी कई बार हुई हैवानियत, पूछताछ में खुलासा

Uttarakhand Rape Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ISBT में किशोरी के साथ रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने गैंगरेप किया था. मानसिक रूप से कमजोर युवती से देहरादून से पहले यूपी में भी रेप हुआ है.

Uttarakhand Gangrape Case: उत्तराखंड के आईएसबीटी में नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में नया मोड़ आया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता गर्भवती निकली है. साथ ही नई जानकारी ये भी सामने आई है कि आईएसबीटी भी हुए सामूहिक रेप से पहले उसके साथ उत्तर प्रदेश में भी रेप हुआ है, जिसकी जीरो एफआईआर उत्तराखंड के देहरादून में लिखी गई है, जिसे आगे यूपी पुलिस को भेज दिया गया है. 

बता दें कि उत्तराखंड के आईएसबीटी परिसर में हुए जघन्य अपराध की नाबालिग पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है. वहीं अब नाबालिग की स्थिति गर्भपात की बन चुकी है. उत्तराखंड में किशोरी के साथ हुई इस दरिंदगी से पहले भी उत्तर प्रदेश स्थित गृह क्षेत्र में भी कई बार रेप होने की जानकारी युवती से पूछताछ में पता चली है.

मानसिक रूप से कमजोर युवती से उत्तराखंड से पहले यूपी में रेप

रेप पीड़िता नाबालिग है और मानसिक रोग से कमजोर भी है, जिसका फायदा कई दरिंदों ने उठाया है. वहीं अब नाबालिग के गर्भपात की स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम रक्तस्राव होने की वजह से पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां से उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. तब से उसे दो बार दून अस्पताल लाया जा चुका है. 

रेप पीड़िता को दो बार लाया जा चुका अस्पताल 

राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने जिला अस्पताल के सीएमओ को तलब किया और पूछा कि अस्पताल में चिकित्सा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं, जबकि रेप पीड़िता को चिकित्सा सहायता के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए थी. आयोग के संज्ञान लेने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और घटनाक्रम की जांच के आदेश जारी किए हैं. 

इन पांच आरोपियों ने किया था नाबालिग से रेप 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ISBT में किशोरी के साथ रोडवेज बस के अंदर 5 लोगों ने गैंगरेप किया था. इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस जघन्य अपराध मामले में पहला आरोपी रवि कुमार (34) निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद यूपी जो की सरकारी ड्राइवर है. दूसरा आरोपी धर्मेंद्र कुमार है, जो अनुबंधित ड्राइवर है, तीसरा आरोपी एक कंडक्टर जो देवेंद्र कुमार ( 52 ) के रूप में हुई है, देवेंद्र भगवानपुर हरिद्वार का रहने वाला है, चौथे आरोपी की पहचान राजपाल (57) के रूप में हुई है. राजपाल भी अनुबंधित ड्राइवर है. वह बुग्गावाला हरिद्वार का रहने वाला है. पांचवें आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है. राजेश कुमार डिपो का कैशियर है. वह माजरा देहरादून का रहने वाला है.

दिल्ली से देहरादून लाए थे युवती को 

ड्राइवर धर्मेंद्र और कंडेक्टर देवेंद्र ही किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे. इस पूरी वारदात के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 70 (2) भारतीय न्याय संहिता 5 (G) / 6 पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. बीती 12 अगस्त की देर यानी 13 अगस्त की सुबह करीब 2 बजे आईएसबीटी में तैनात सुरक्षाकर्मी की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बदहवास हालत में मिली किशोरी को मौके से रेस्क्यू किया था. कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग कराई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ, जिस पर सीडब्ल्यूसी की टीम ने कल यानी शनिवार 17 अगस्त को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया था.

अब इस घटना को लाकर जो नई जानकारी हाथ लगी है उससे जाहिर होता है कि बच्ची के साथ कई लोगों ने अलग-अलग जग कई बार रेप किया है, जिससे बच्ची गर्भवती हो गई है. फिलहाल इस घटना से सभी स्तब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में कानपुर से पकड़े गए दो मुन्नाभाई, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget