एक्सप्लोरर

हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने के लिए धामी सरकार की तैयारी शुरू, मंदिरों के विकास पर है जोर

Haridwar Kumbh 2027: देवभूमि कही जाने वाली उत्तराखंड में साल 2027 में कुंभ का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले सीएम धामी ने यहां के मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास पर खास जोर देने को कहा है.

Dehradun News Today: उत्तराखंड सरकार वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले की भव्य तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ मेले को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंगा कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसके तहत गंगा तटों के सुंदरीकरण, घाटों के विस्तार, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है. कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.

सीएम धामी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए टनकपुर में शारदा नदी के तट पर 'शारदा कॉरिडोर' के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी गति देगी.

शारदा कॉरिडोर के तहत नदी के किनारे विस्तारित घाटों, सुगम मार्गों, बैठने की व्यवस्था और रात्रि रोशनी की सुविधा प्रदान की जाएगी. साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक विशेष क्षेत्र विकसित किया जाएगा. सरकार का मानना है कि यह परियोजना न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि टनकपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगी.

मंदिरों के विकास पर जोर
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को और सुगम बनाने, मंदिरों के जीर्णोद्धार और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है.

सीएम धामी ने कहा कि कुंभ और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और राज्य की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार इन योजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

ये भी पढ़ें: आगरा में पहली बार हुआ चुनरी मनोरथ, 121 साड़ियों से किया गया यमुना महारानी का श्रृंगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget