एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी बोले- गौरीकुंड से रामबाड़ा-चौमासी-कालीमठ मोटर मार्ग बनेगा, 2013 में मिट गया था रामबाड़ा का नामोनिशान

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि गौरीकुंड से रामबाड़ा-चौमासी-कालीमठ मोटर मार्ग बनेगा. बता दें कि 2013 में आई आपदा में रामबाड़ा का नामोनिशान मिट गया था.

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इसके बाद वे यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कालीमठ पहुंचे जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गौरीकुंड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटरमार्ग की घोषणा की.

साथ ही उन्होंने शहीद राम सिंह विद्यालय के अपग्रेडेशन करने, कोटमा विद्यालय में भवन निर्माण, चिलौंड और स्यांसूगड़ सड़क मार्ग निर्माण के साथ ही विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में बीएससी कक्षाएं बढ़ाये जाने की घोषणा की.

उनकी घोषणाओं के बाद से केदारघाटी की जनता में खुशी की लहर है. बता दें कि गौरीकुण्ड से रामबाड़ा की दूरी लगभग आठ किमी है और वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में रामबाड़ा का नामोनिशान ही मिट गया था.

आपदा के बाद गौरीकुण्ड से रामबाड़ा की खड़ी चढ़ाई है, जिसे पार करना बहुत ही कठिन हो रहा है. ऐसे में लम्बे समय से स्थानीय लोग गौरीकुण्ड से रामबाड़ा मोटरमार्ग की मांग करते आ रहे हैं, जिसकी घोषणा सीएम धामी ने कालीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद की.

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि बीस वर्षों से केदारघाटी की जनता गौरीकुंड से रामबाड़ा तक मोटरमार्ग की मांग करती आ रही है. साथ ही रामबाड़ा से चैमासी-कालीमठ मोटरमार्ग निर्माण की मांग की जा रही है. कालीमठ पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गौरीकुंड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटरमार्ग की घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि मोटरमार्ग निर्माण से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा और देश-विदेश से केदार यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

केदारनाथ विधायक ने कहा कि केदार यात्रा में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की होती है और गौरीकुंड से फाटा तक जाम लगने से यात्रियों को घंटों परेशान रहना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि गौरीकुण्ड से रामबाड़ा-चैमासी-कालीमठ तक मोटरमार्ग का निर्माण किया जाये. इससे तीर्थयात्री रामबाड़ा से चैमासी-कालीमठ होकर वापस आयेंगे, जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिल जायेगी और क्षेत्र के अन्य तीर्थस्थलों को भी पहचान मिलेगी.

वहीं गौरीकुण्ड से रामबाड़ा-चैमासी कालीमठ मोटरमार्ग की घोषणा के बाद केदारघाटी की जनता में खुशी की लहर है.

इसे भी पढ़ें:

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में मथुरा कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने रखा अपना पक्ष, जानें कब होगी अगली सुनवाई?

UP Politics: 'संपत्तियों को ध्वस्त कर हो रहा सत्ता की ताकत का दुरुपयोग', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget