एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: शिक्षा मंत्री के दावे की खुली कलई, सेशन शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी नहीं बटीं मुफ्त किताबें

शिक्षा मंत्री और सबसे बड़े अधिकारी के बयान से साफ है कि मामला गोलमाल है. मुफ्त किताबें छापने के लिए करोड़ों रुपए का बजट हर साल पास किया जाता है, लेकिन बच्चे बिना किताबों के आधा सेशन निकाल देते हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शैक्षिणक सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं. ज्यादातर स्कूलों में बच्चे पुरानी किताबों से पढ़ाई करने को मजबूर हैं. हालांकि कुछ स्कूलों में एक दो सब्जेक्ट की किताबें जरूर भेजी गई हैं. शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. विभागीय मंत्री धन सिंह रावत का दावा है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में किताबें पहुंच चुकी हैं. लेकिन एबीपी गंगा की रियलिटी चेक में मंत्री के दावे की हकीकत सामने आ गई. बच्चों ने शिक्षा मंत्री के दावे की कलई खोल दी. बच्चों ने साफ बताया कि पढ़ाई पुरानी किताबों से हो रही हैं.

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के दावे की रियलटी चेक में खुली कलई

बता दें कि पौड़ी जिले में सबसे अधिक 1994 सरकारी स्कूल हैं. अल्मोड़ा में 1713, बागेश्ववर में 768, चमोली में 1325, चंपावत में 682, देहरादून में 1296, हरिद्वार में 938, नैनीताल में 1349, पिथौरागढ़ में 1487, रुद्रप्रयाग में 765, टिहरी में 1901, ऊधमसिंह नगर में 1110 और उत्तरकाशी में 1173 सरकारी स्कूल हैं. शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अभी मात्र 15 फीसद ही किताबें पहुंच पाई हैं. शिक्षा विभाग के मंत्री और सबसे बड़े अधिकारी का बयान विरोधाभासी है. मुफ्त किताबें छापने के लिए करोड़ों रुपए का बजट हर साल पास किया जाता है. लेकिन बच्चे बिना किताबों के आधा सेशन निकाल देते हैं.

शैक्षणिक सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिली किताबें

बंशीधर तिवारी का दावा है कि गर्मी की छुट्टियों में भी किताबों को बांटने का सिलसिला जारी रहेगा. अधिकारी और टीचर बच्चों के घर घर जाकर किताबें बांटने का काम करेंगे. उत्तराखंड में सरकार कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों को मुफ्त पुस्तक देना बड़ी उपलब्धि गिनाती रही है. प्रदेश में 16,501 सरकारी और 614 अशासकीय स्कूल हैं. करीब 11 लाख बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जानी हैं. नियमानुसार नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी छात्र-छात्राओं तक मुफ्त किताबें पहुंच जानी चाहिए. लेकिन शैक्षणिक सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी स्कूलों में मुफ्त किताबें नहीं बंट पाई हैं. 

Bageshwar Dham: बाबा बागेश्वर के बयान पर नहीं थम रही तकरार, फिर भिड़े महंत राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget