एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात, SDRF बचाव कार्य में जुटी, 2 लोगों की मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. बारिश से दो लोगों की मौत की बात जानकारी आई है. एसडीआरएफ की टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी है.

Dehradun News: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में आपदा जैसे हालात खड़े कर दिए है. वहीं उत्तराखंड में बारिश की वजह से लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि उत्तराखंड के टिहरी में घर में बाढ़ आ जाने से मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि टिहरी में ही एक अन्य मामले में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं.

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अभी भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है. कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं. कई इलाकों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टुकड़ियों को तैनात किया गया है. प्रदेश में इस वक्त कावड़ यात्रा चल रही है और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. इसको मद्देनजर रखते हुए एसडीआरएफ की कई टुकड़िया कावंडियों की सुरक्षा में लगी हुई है.

SDRF की कई टुकड़ियां की गई तैनात
एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि हमने अब तक 40 से ज्यादा कावंडियों की जान बचाई है. पूरे इलाके में हमने एसडीआरएफ की कई टुकड़ियों को तैनात किया है. जो लगातार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके में नजर बनाए हुए हैं. वहीं प्रदेश भर की अगर बात करें तो कुमाऊं और गढ़वाल दोनों ही जगह बारिश को लेकर जिस तरह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

उन्होंने बताया कि,  इसके लिए भी एसडीआरएफ लगातार तैनात है. सभी जगह पर नजर बनाए हुए हैं, जहां-जहां लोग फंसे हुए हैं,उनको निकालने की कोशिश की जा रही है. जहां रास्ते बंद हो रहे हैं, वहां पर रास्तों को खोलने के लिए  प्रयास किये जा रहे हैं. उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश ने कई इलाकों में आपदा जैसे हालात खड़े कर दिए थे. इससे निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग तथा एसडीआरएफ एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम में लगातार उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: बस्ती में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हर घर जल परियोजना, करोड़ों रुपये की लागत से हुआ था निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget