एक्सप्लोरर

'अपने मंत्री का करप्शन...', कांग्रेस ने गणेश जोशी का नाम लेकर BJP पर जमकर साधा निशाना

उत्तराखंड में कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा है. कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल उठाए हैं. जबकि बीजेपी के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी निष्पक्ष जांच की बात कही है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार में कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आय से अधिक संपत्ति का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है. वहीं बीजेपी में से भी इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने लगी है. जहां इस मामले में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछा है कि दूसरे का करप्शन आपको करप्शन लगता है. अपने मंत्री का करप्शन आपको करप्शन नहीं लगता, यह दोहरी नीति आखिर कैसे अपना लेते हैं.

इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी को घेरते हुए कहा की आज एक बार फिर बीजेपी सरकार मैं मंत्री गणेश जोशी चर्चाओं में आ गए है. उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. शक्तिमान घोड़े के विवाद से उनका सफर शुरू हुआ था. उसके बाद सैन्य धाम में घोटाले की खबरें लगातार सामने आती रही. फिर उद्यान विभाग में घोटाले को लेकर जब हाई कोर्ट ने सीबीआई की जांच बैठा तो गणेश जोशी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट चले गए और वहां से डांट खा कर वापस आना पड़ा.अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी जांच होनी है. 

क्या बोले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
वहीं इस मामले में बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम रहे वर्तमान में हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि गणेश जोशी की जांच के  मामले में सरकार को देखना है. वो देखेंगे इसके बारे में वो निर्णय करेगी की क्या है. इस मामले में सच्चाई क्या है, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि न्याय क्या है. भगवान ने गीता में क्या कहा है,न्याय और धर्म युद्ध वो है. जब हम अपना पराया छोड़कर न्याय के रास्ते को अपनाते है. वो धर्म है वो न्याय है,अगर हम चाहते है कि धर्म का राज्य हो तो हमे धर्मानुकूल ही कार्य करने होंगे. उसके लिए अपना पराया नही देखा जाता.

विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कर रहा कोशिश
बता दें कि मंत्री गणेश जोशी के मामले में चौतरफा हमला झेल रही राज्य सरकार को अब बीजेपी के अंदर से भी घेरा जाने लगा है. गणेश जोशी मामले में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बातो ही बातो में मुख्यमंत्री को निष्पक्ष कार्रवाई करने का संदेश दिया है. वहीं इस मामले में विपक्ष भी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. बता दे कि इस मामले में अगर विजिलेंस की जांच शुरू होती है तो मंत्री गणेश जोशी को मंत्री गंवाना पड़ सकता है. क्योंकि प्रदेश में हरक सिंह रावत के मामले में लगातार बीजेपी कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई आई है. 

ये भी पढ़ें: नकली नोट छापने वाले मदरसे के तीन बैंक एकाउंट सीज, बैंकों से ट्रांजैक्शन का डिटेल्स भी मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget