एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस बोली, 'बीजेपी सरकार की नाकामी उजागर'

Uttarakhand News: कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के घुसपैठिये वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर निशाना साधा है.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि त्रिवेंद्र का यह कहना कि “उत्तराखंड में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफिक परिवर्तन हुए हैं और बीजेपी उन्हें बाहर खदेड़ेगी” सीधे-सीधे केंद्र व राज्य में रही बीजेपी सरकारों की नाकामी और अकर्मण्यता को उजागर करता है.

धस्माना ने कहा कि बीजेपी पिछले नौ वर्षों से प्रदेश में और ग्यारह वर्षों से अधिक समय से केंद्र में सत्ता में है. ऐसे में त्रिवेंद्र का यह बयान बताता है कि उनकी ही सरकारें इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह “मोडस ऑपरेंडी” बन चुकी है कि जैसे ही किसी राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं, वे घुसपैठ का मुद्दा उछालना शुरू कर देते हैं और चुनाव के बाद यह मुद्दा गायब हो जाता है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले वहां सभी घुसपैठिए बताए गए, फिर वे अचानक पश्चिम बंगाल चले गए और अब बीजेपी कह रही है कि वे उत्तराखंड पहुंच गए हैं. धस्माना ने आरोप लगाया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने न तो पंद्रह दिन से आंदोलनरत उपनल कर्मियों के पक्ष में कुछ कहा और न ही राजधानी देहरादून में हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं के समर्थन में कुछ कहा है.

'भू-कानून को सबसे पहले त्रिवेंद्र सरकार ने किया कमजोर'

उन्होंने कहा कि आज त्रिवेंद्र डेमोग्राफिक परिवर्तन की बात कर रहे हैं, जबकि इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार वही हैं, क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए सख्त भू-कानून को सबसे पहले त्रिवेंद्र सरकार ने कमजोर किया. नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की सीमाएं बढ़ाकर खेती की जमीनें भू-माफियाओं के लिए उपलब्ध कराई गईं, जिससे आज हालात बिगड़े हैं. धस्माना ने कहा कि बीजेपी मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है.

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मिली रफ्तार, CM पुष्कर सिंह धामी ने शाही स्नान की बताई तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
'दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी, खुद ही बचाते थे...', BJP सांसद रवि किशन ने बताई पश्चिम बंगाल की हकीकत
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
उत्तराखंड: अर्जित अवकाश वाले बयान से सियासी हलचल, हरीश रावत के पोस्ट पर कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!
उत्तराखंड: अर्जित अवकाश वाले बयान से सियासी हलचल, हरीश रावत के पोस्ट पर कांग्रेस की बढ़ी टेंशन!
चारधाम यात्रा पर वैश्विक तनाव का असर, रजिस्ट्रेशन घटे; होटल-ट्रैवल कारोबारियों में बढ़ी चिंता
चारधाम यात्रा पर वैश्विक तनाव का असर, रजिस्ट्रेशन घटे; होटल-ट्रैवल कारोबारियों में बढ़ी चिंता

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
राज्यसभा से रिटायर होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
BCCI के आगे गिड़गिड़ाने लगा बांग्लादेश! मुस्तफिजुर विवाद के बाद झुकने को तैयार BCB
'हम इतनी जल्दी क्यों रिएक्ट करते हैं', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोलीं कुब्रा सैत
'हम इतनी जल्दी क्यों रिएक्ट करते हैं', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोलीं कुब्रा सैत
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget