एक्सप्लोरर

'लोगों को बांटने का काम किया जा रहा', नेमप्लेट विवाद पर बोले उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत

Kanwar Yatra: यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान लिखने का निर्देश दिया है, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. अब हरीश रावत ने सरकार पर निशाना साधा है.

Kanwar Yatra Nameplate Controversy: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. साथ ही शुरू हो चुकी है राजनीति. कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान लगाने वाले लोगों को अपना नाम लिखने के सरकार के आदेश पर अब राजनीति ने जोर पकड़ लिया है, जहां एक तरफ बीजेपी के नेता और सरकार के नुमाइंदे इस आदेश की पैरवी कर रहे हैं, वही कांग्रेस के नेता इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर एबीपी लाइव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात की तो उन्होंने भी इस आदेश का पुरजोर विरोध किया. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि इस तरह के आदेशों से लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है. ये समाज के लिए बेहद घातक है, जिसके दूरगामी गंभीर परिणाम होंगे. सरकार को इससे बचना चाहिए. हरीश रावत यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अपने निजी मामलों और झगड़ो को छुपाने के लिए इस तरह के कार्य सरकार के द्वारा कर रही है, ताकि जनता के ध्यान को भटकाया जा सके.

प्लान के तहत फैलाया जा रहा प्रोपेगेंडा?

हरीश रावत ने आगे कहा कि सरकार के इस कृत्य से जातिवाद और धर्मवाद को बढ़ा रही है, जो कि हमारे समाज के लिए हानिकारक है. इससे आपसी सौहार्द में कमी आएगी, जो अच्छा नहीं है. इस सब से सरकारों को बचना चाहिए. साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने कहा की दोनों प्रदेश (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) के मुख्यमंत्रियों में खलबली है, इसलिए इस तरह का प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है ताकि सब का ध्यान कहीं और लगा दिया जाए. 

यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी लागू हुआ नियम 

बता दें कि उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ठेला रेडी वालों से अपने ओरिजनल नाम अपने संस्थानों पर लगाने को कहा गया है. इसके बाद से दोनों प्रदेशों में राजनीति गरमाई हुई है. सबसे पहले यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए नए नियम लागू किए गए फिर यूपी की तर्ज पर धामी सरकार ने भी इस नियम को अपने प्रदेश में लागू कर दिया, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ है

ये भी पढ़ें: 'भारत को बरतनी होगी सतर्कता', मौलाना रजवी बोले- पाकिस्तान-बांग्लादेश के हालात खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget