एक्सप्लोरर

भव्य होगा हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021, सीएम रावत ने पीएम मोदी से मांगी मदद

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 बेहद भव्य होगा। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आर्थिक सहायता मांगी है।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और वर्ष 2021 में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से महाकुंभ के आयोजन के लिए 1000 करोड़ से अधिक के कार्यों के लिए आर्थिक सहायता भी मांगी।

सीएम रावत ने पीएम मोदी को को प्रदेश में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के संबंध में भी जानकारी दी साथ ही अप्रैल में होने वाली वेलनेस समिट के शुभारंभ और देश के सबसे बड़े मोटर केबल पुल डोबरा चांटी के लोकार्पण के लिए भी इनवाइट किया।

सीएम रावत ने कहा कि वर्ष 2010 में हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में देश-विदेश से 8 करोड़ श्रद्धालु आए थे। 2021 में होने वाले कुंभ मेले में 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सीएम ने पीएम को केदारनाथ में किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यो के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने पीएम से सीमांत गांवों में आजीविका एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई सीएम सीमांत क्षेत्र विकास योजना के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग की।

वेलनेस समिट के विषय में जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि राज्य में 305 वेलनेस सेंटर्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी 462 वेलनेस सेंटर का काम मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के बारे में सीएम ने कहा कि योजना के तहत सीवरेज प्रोजेक्ट एवं अन्य स्वीकृत कार्य नवंबर 2020 तक पूर्ण हो जाएंगे।

भव्य होगा हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021, सीएम रावत ने पीएम मोदी से मांगी मदद

सीएम रावत ने यह भी बताया कि उत्तराखंड में वर्ष 2018 में आयोजित विनिवेश सम्मेलन के बाद अब तक 19 हजार करोड़ के निवेश कार्यों पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने पीएम से लखवाड़ जलविद्युत परियोजना को भारत सरकार स्तर से मंजूरी देने का अनुरोध भी किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget