एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में जीतकर आए सबसे ज्यादा युवा, गैरसैंण की प्रियंका को CM धामी ने दी बधाई

Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गए हैं. वही इस चुनाव में सबसे ज्यादा युवा जीतकर आए हैं. इस बीच गैरसैंण की प्रियंका को सीएम धामी ने फोन पर बधाई दी है.

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में इस बार युवा चेहरे जीत कर सामने आए हैं. गैरसैंण की 21 साल की प्रियंका ग्राम प्रधान बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर बधाई दी है. बता दें कि चमोली जिले के गैरसैंण की 21 वर्षीय नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर बधाई दी है. 

मुख्यमंत्री धामी ने गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने को भी कहा है. उन्होंने कहा, सारकोट के सभी लोगों को बधाई देते हुए, सारकोट के ग्रामीणों ने अच्छा निर्णय लिया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी ग्रामीणों को भी बधाई दी है.

सीएम धामी जल्द करेंगे गांव का निरीक्षण 

गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के उच्च अधिकारी जल्दी गांव का निरीक्षण करेंगे. उन्होंने जीत कर आईं ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को गांव में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही, साथ ही कहा कि गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाएं, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए. उन्होंने प्रियंका नेगी को देहरादून आने के लिए आमंत्रित भी किया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गोद लिए हुए सारकोट गांव की कमान अब सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनी प्रियंका नेगी को सौंप गई है. प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को हराकर विजय हासिल की है.

प्रियंका नेगी को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए. इससे पूर्व 2014-2019 तक प्रियंका के पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं. प्रियंका नेगी ने गैरसैण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक किया है, जिसका परिणाम भी 3 दिन पहले ही आया है.

चमोली का सबसे बड़ा है सरकाेट 

चमोली जनपद के सबसे बड़े गांव में से एक, मुख्यमंत्री आदर्श गांव सरकोट में वर्तमान में 300 से अधिक परिवार रहते हैं. गांव से पलायन न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजनाएं यहां पर चलाई हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरारी शहर में सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था. 

तब से मुख्यमंत्री धामी ने यहां कई योजनाओं को चलाया और लगातार इसको लेकर मुख्यमंत्री गंभीर रहे. मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर गांव में कई विकास कार्य किए गए हैं. अपने विकास कार्यों की कमान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी संभालेंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget