एक्सप्लोरर

Uttarakhand Avalanche: उत्तरकाशी हिमस्खलन के एक साल बाद मिला एक और पर्वतारोही का शव, अब तक 28 बॉडी बरामद, एक अब भी लापता

Uttarkashi Tragedy: उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन के एक साल बाद गुरुवार को एक और पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है. अबतक 28 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं.

Draupadi Ka Danda Avalanche: उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा चोटी पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन (Avalanche) के एक साल बाद गुरुवार को एक और पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है. इस हादसे में अबतक 28 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है. जबकि एक और पर्वतरोही अब भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है. पिछले साल हुए इस हादसे में 29 लोगों की जान गई थी और इस हादसे को अबतक का सबसे बड़ा हादसा माना जा रहा है.

देहरादून का रहने वाला था मृतक
अक्टूबर 2022 में हुए इस हिमस्खलन में 29 पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गयी थी. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार ने बताया कि, शव संस्थान की टीम ने बरामद कर बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से यहां लाया गया. कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान भारतीय नौसेना के नाविक विनय पंवार के रूप में की गई है. वह देहरादून का रहने वाला था और रामेश्वरम में तैनात था.

एक शव अब भी लापता
पिछले साल अक्टूबर में द्रौपदी का डांडा पर चढ़ायी के दौरान हुए हिमस्खलन की घटना के बाद महीने भर तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान मौके से 27 शव बरामद किए गये लेकिन दो अन्य पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था. एक और शव बरामद होने के बाद अब केवल एक पर्वतारोही, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ठ लापता हैं.

34 लोगों का दल निकला था
उत्तराखंड के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा चोटी पर चढ़ायी के लिए 34 रोहियों का दल निकला था. जिनमें से 5 लोग जिंदा वापस आ गए थे. 27 लोगों के शव पहले बरामद किये जा चुके हैं. जबकि दो लापता थे. एक पर्वतरोही का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया है. जब एक अन्य लापता की तलाश की जा रही है. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार ने बताया कि, शव को उनके गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget