एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में रिश्तों को तार तार कर कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में रिश्तों को तार तार कर एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. वहीं आरोपी के बड़े बेटे ने छोटी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

कौशांबी: यूपी के कौशांबी ज़िले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग़ बेटी को हवस का शिकार बना डाला. अपनी छोटी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए पीड़िता के भाई ने थाने जाकर शिक़ायत दर्ज कराई है. वहीं तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर लिया है. 

क्या है मामला?

दरअसल, चरवा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने अपने सगे पिता पर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता पहले अपनी बड़ी बेटी को भी हवस का शिकार बनाया करता था. उसे कई बार घर के अन्य लोगों ने बेटी के साथ गंदा काम करते हुए पकड़ा था, लेकिन लोकलाज के डर से इसकी शिक़ायत पुलिस से नही की गई थी और पीड़िता को ही ननिहाल भेज दिया गया था. वहीं कलयुगी पिता इसके बाद अपनी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा. उसने मासूम का कई बार रेप किया. वहीं पिता की गंदी हरकतों से आजिज होकर, बड़ा भाई अपनी छोटी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए चरवा थाने पहुच गया. इसके बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर कलयुगी पिता के ख़िलाफ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया. फिलहाल चरवा पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है. 

एसपी हेमराज मीना ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि थाना चरवा में एक युवक ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है. युवक की छोटी नाबालिग बहन के साथ उसका पिता काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था. इसी को लेकर थाना चरवा में तहरीर दी गई है, जिसमे तत्काल प्रभाव से मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जो आरोपी है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पीड़िता का 161, 164 का बयान और मेडिकल की कार्रवाई कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें 

UP News: गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand IAS Reshuffle: उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 अधिकारियों के बदले विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget