एक्सप्लोरर

Ganga Expressway: मेरठ से बदायूं तक गंगा एक्सप्रेसवे का जल्द शुरू होगा काम, 6,538 करोड़ रुपये होगी लागत

यूपी में यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से गुजरेगा. एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज पर समाप्त होगा.

Ganga Expressway News: देश की प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनी आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड (IRB Infrastructure LTD) की विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) मेरठ बदायूं एक्सप्रेस-वे (Meerut Badaun Expressway) प्राइवेट लिमिटेड को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) के तहत मेरठ से बदायूं खंड के लिये परियोजना पर काम शुरू करने को लेकर आधिकारिक मंजूरी मिल गयी है. कंपनी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे समूह एक के तहत कुल 6,538 करोड़ रुपये की लागत से मेरठ और बदायूं के बीच 129.7 किलोमीटर लंबी छह लेन वाली सड़क बनायी जाएगी. परियोजना का विकास बनाओ, चलाओ और सौंप दो (बीओटी) आधार पर किया जाएगा.

क्या कहा कंपनी ने?

कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) से उसे परियोजना पर काम शुरू करने के संबंध में ‘नियत तारीख’प्राप्त हुई है. नियत तारीख (Appointed Date) संबंधित कंपनी के लिये परियोजना शुरू करने की आधिकारिक तारीख होती है. बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी तारीख प्राप्त होने के अनुरूप, अब निर्माण गतिविधियां पूरे जोर-शोर के साथ शुरू करने के लिये तैयार है.’’

आईआरबी इन्फ्रा समूह (IRB Infrastructure LTD.) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वीरेंद्र म्हैस्कर (Virendra Mhaiskar) ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित परियोजनाओं में से एक है. हम गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास करेंगे.’’ इससे पहले, कंपनी ने 6,538 करोड़ रुपये की परियोजना के लिये सफलतापूर्वक वित्त की व्यवस्था कर ली थी. इसमें 2,659 करोड़ रुपये कर्जदाताओं के समूह से प्राप्त हुए जबकि कंपनी और उसके सहयोगी आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 2,133 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश किया है. इसके अलावा, यूपीईआईडीए (UPEIDA) ने परियोजना को व्यावहारिक बनाने के लिए 1,746 करोड़ रुपये का वित्तपोषण किया है.

12 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से गुजरेगा. एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए यह प्रयागराज पर समाप्त होगा.

UP Politics: ओपी राजभर ने फिर दिए BJP के साथ जाने के संकेत, कहा- 'देश की सबसे बड़ी पार्टी है, कई दलों के साथ चला रही सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget