एक्सप्लोरर

UP Election: औवैसी की पार्टी AIMIM अब तक कितने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है, पढ़ें- पूरी डिटेल

AIMIM Candidate: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा छह सूची में की है. इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने हिंदू उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब हर पार्टी अपने उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर रही है. AIMIM की यूपी चुनाव में सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की उम्मीद है. पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया है. पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की अब तक छह सूची जारी की जा चुकी है. 

पहली सूची
AIMIM ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 16 जनवरी को जारी की थी. पार्टी ने इस सूची में नौ नामों का ऐलान किया था. तब पार्टी ने लोनी, गढ़ मुकेश्वर, धौलाना, सिवाल खास, सरधना, किठौर, बेहट, बरेली और सहारपुर देहात सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. 

दूसरी सूची
AIMIM ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची 17 जनवरी को जारी की थी. तब पार्टी ने साहिबाबाद, मुज्जफरनगर सदर, चरथावल, भोजपुर, झांसी सदर, रुदौली, बिथरी चैनपुर और उतरौला सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसमें पार्टी ने साहिबाबाद सीट पर हिंदू उम्मीदवार के रूप में पंडित मनमोहन झा को टिकट दिया.

तीसरी सूची
AIMIM ने तीसरी सूची में सात विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. इन सात सीटों पर पार्टी ने 20 जनवरी को नाम घोषित किए. तीसरी सूची में पार्टी ने हस्तिनापुर, मेरठ सिटी, बरौली, सिकंदराबाद, रामनगर, नकुड़ और कुंदरकी विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित किए. इस सूची में भी पार्टी ने हस्तिनापुर की सुरक्षित सीट पर विनोद जाटव के रुप में हिंदू उम्मीदवार दिया है.

चौथी सूची 
AIMIM ने चौथी सूची में केवल तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए. पार्टी ने अपनी चौथी सूची 21 जनवरी को घोषित की. इस दौरान पार्टी ने बुढ़ाना, कुर्सी और नानपरा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए. बुढ़ाना सीट पर भीम सिंह बालियान के रूप में पार्टी ने फिर से एक हिंदू उम्मीदवार घोषित किया. 

पांचवी सूची
AIMIM द्वारा अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची 25 जनवरी को जारी की गई. पार्टी ने इस सूची में यूपी की छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए. इस दौरान पार्टी ने देवबंद, संभल, असमोली, नगीना, बढ़ापुर और बिलारी सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. इसमें भी पार्टी ने नगीना की सुरक्षित विधानसभा सीट से ललिता कुमारी के रूप में हिंदू उम्मीदवार उतारा. 

छठवीं सूची
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 26 जनवरी को यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी की. इस सूची में पार्टी ने आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. पार्टी ने इस सूची में कांठ, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद शहर, हसनपुरा, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, आर्यनगर और सीसामऊ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. 

41 उम्मीदवार घोषित
बता दें कि इस बार के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले चुनाव लड़ रही है. यूपी चुनाव को लेकर AIMIM ने पहली सूची 16 जनवरी को जारी की थी. तब से अबतक पार्टी ने 41 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इस बार यूपी में AIMIM ने हिंदू उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है. 

ये भी पढ़ें-

BJP Candidates List: यूपी चुनाव के लिए BJP ने अब तक कितने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, यहां जानिए

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी अब तक कितने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है, यहां पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget