एक्सप्लोरर

UP Zila Panchayat Results: पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी बधाई, कहा- कानून के राज के लिए जनता ने दिया आशीर्वाद

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है.

लखनऊ: यूपी जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये कानून के राज और विकास के लिए जनता का दिया हुआ आशीर्वाद है. उन्होंने यूपी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है.

75 में से 67 पर बीजेपी की जीत

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है. इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है. यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई.” बता दें कि यूपी जिला पंचायत की 75 में से बीजेपी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की है.

बीजेपी की जीत पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया

इससे पहले, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है. यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है. सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई!”

अन्य पार्टियों का हाल

75 में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हिस्से में महज पांच सीटें ही आईं. इसके अलावा लोक दल और जनसत्ता दल ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की. वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है.

विधानसभा चुनाव से पहले जीत के मायने

यूपी जिला पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए बेहद अहम हैं. अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में इन नतीजों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था. इतना ही नहीं, सियासी जानकारों का कहना है कि इस जीत के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की दावेदारी बेहद मजबूत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget