एक्सप्लोरर

UP Weather Today: लखनऊ और आगरा सहित इन जिलों में मौसम होने लगा साफ, जानें- आज कहां हो सकती है बरसात?

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी यूपी में छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

UP Weather Today 13 October 2022: यूपी (UP) में कई दिनों तक रुक-रुक कर हुई लगातार बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) के अनुसार गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम साफ रहेगा. हालांंकि, कुछ जिलों में गुरुवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी यूपी में छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब फिलहाल 18 अक्टूबर तक मौसम साफ ही रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इससे पहले बुधवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई, लेकिन पश्चिम यूपी में मौसम साफ रहा. यूपी में बुधवार को 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में नदियां उफान पर आ गई हैं. खेत और गांव जलमग्न हो गए हैं. इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. दूसरी तरफ यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि यूपी के प्रमुख जिलों में गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 102 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 73 है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: अपने कार्यकाल में काशी का 100 बार दौरा करने वाले पहले CM बने योगी, 89 बार किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 48 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 41 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 50 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आगरा में भी मौसम साफ रहने वाला है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 46 दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget