एक्सप्लोरर

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए यूपी में विशेष पूजा, कराई मेंढक-मेंढकी की शादी

UP Weather News: परंपराओं का शहर कहे जाने वाले काशी के पहड़ियां स्थित प्राचीन मंदिर में एक अनोखी परंपरा का निर्वहन किया गया.

पूर्वांचल इस समय प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है. सभी लोगों की उम्मीद मानसून पर टिकी हुई है. इसी बीच अलग-अलग विधियों और परंपराओं द्वारा इंद्रदेव को प्रसन्न कर अच्छी बारिश के लिए लोगों द्वारा प्रार्थनाओं का दौर भी शुरू हो चुका है. मान्यताओं का शहर कहे जाने वाले काशी में भी लोगों ने एक अनोखे किस्म के वैवाहिक परंपरा को निभाया जिसके माध्यम से अच्छी बारिश के लिए इंद्र भगवान से गुहार लगाई गई. वहीं  दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जून के तीसरे और चौथे सप्ताह में वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश की संभावना देखी जा रही है.

काशी में रचाई गई मेंढक और मेंढकी की शादी
परंपराओं का शहर कहे जाने वाले काशी के पहड़ियां स्थित प्राचीन मंदिर में एक अनोखी परंपरा का निर्वहन किया गया. दरअसल अच्छी बारिश की मनोकामनाओं के साथ लोगों मेंढक और मेंढकी की पारंपरिक विधि अनुसार शादी रचाई. कहा जाता है कि इससे इंद्र भगवान प्रसन्न होते हैं और उनके प्रसन्न होने से उस वर्ष अच्छी बारिश होती है.

पूजा में शामिल सत्यम कुमार जायसवाल ने कहा कि - इस बार प्रचंड गर्मी और धूप से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता देखा जा रहा है. आम आदमी के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं.  हमने अपनी पुरानी मान्यताओं के अनुसार मेंढक और मेंढकी की विधि विधान से शादी रचाई है. हमारी इंद्र भगवान से प्रार्थना है कि वह प्रसन्न होकर राज्य में अच्छी बारिश होने का आशीर्वाद प्रदान करें. मंदिर में इस अनोखी शादी की रस्म को पूर्ण करा रहे पुजारी राकेश चौबे ने कहा कि  - सृष्टि पर जब भी कोई विपदा आती है तो लोग भगवान की शरण में जाते हैं. और इस बार पड़ रही भयंकर गर्मी किसी आपदा से कम नहीं. अच्छी बारिश की मनोकामनाओं के साथ भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए प्राचीन समय से ही लोग अनेक रस्मो को निभाते रहें हैं.  इन्हीं मनोकामनाओं के साथ आज विधि विधान से मेंढक और मेंढकी की शादी रस्म को पूर्ण किया गया है. और लोगों की आस्था है कि इस बार जरूर मानसून बेहतर होगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

जून के तीसरे - चौथे सप्ताह में हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो काशी सहित पूर्वांचल में जून के तीसरे और चौथे सप्ताह में मानसून की दस्तक हो सकती है. अभी कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी और धूप का असर जारी रहेगा. हालांकि इस समय अधिकतम तापमान 46 डिग्री से भी  ऊपर पहुंचने के बाद लोगों की सारी उम्मीदें मानसून पर टिकी हुई है. ऐसे में देखना होगा कि इस बार उत्तर भारत में मानसून की क्या स्थिति रहती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget