एक्सप्लोरर

संगम नगरी में हीटवेव के कहर से चपेट में आए कई लोग, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

Prayagraj Weather News: प्रयागराज में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है. आसमान से बरस रही आग के चलते पुलिस महकमे के एक सब इंस्पेक्टर समेत कई लोग मौत का शिकार हो चुके हैं.

Prayagraj Weather Updates: संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. यहां पिछले कई दिनों से तापमान लगातार 48 डिग्री का आंकड़ा पार कर जा रहा है. बीते 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. प्रयागराज में मई महीने में इतना तापमान इससे पहले कभी रिकॉर्ड नहीं किया गया. रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने यहां आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है. 

आसमान से बरस रही आग के चलते पुलिस महकमे के एक सब इंस्पेक्टर समेत कई लोग मौत का शिकार हो चुके हैं. इसके अलावा रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. किसी को बुखार आ रहा है तो किसी को चक्कर. किसी का ब्लड प्रेशर लो हो रहा है तो कोई डिहाइड्रेशन का शिकार है. किसी का सिर दर्द हो रहा है तो किसी को स्किन की प्रॉब्लम हो गई है.
संगम नगरी में हीटवेव के कहर से चपेट में आए कई लोग, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

गर्मी से लोग बेहाल

हीट स्ट्रोक के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है. अस्पतालों के वार्ड मरीजों से भर गए हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीज भरे पड़े हुए हैं. प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू डिविजनल हॉस्पिटल ने हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए दो वार्ड रिजर्व कर दिए हैं. बच्चों के लिए एक अलग एक एसी वार्ड बनाया गया है. अस्पताल परिसर में जगह-जगह गर्मी के लक्षण और बचाव के जागरूकता वाले पोस्टर लगाए गए हैं. इसके अलावा मरीजों को ओआरएस के पाउच दिए जा रहे हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर हाल में चार बड़े कूलर लगा दिए गए हैं. इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ा दी गई है.

''मरीजों को बेहतर इलाज के पुख्ता इंतजाम''

हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ ज्ञानेंद्र पांडेय के मुताबिक गर्मी के चलते मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है लेकिन, अस्पताल में इसके लिए पहले से तैयारियां कर रखी थी. उनका दावा है कि अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों को बेहतर इलाज के पुख्ता इंतजाम है. हालांकि उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग बेहद जरूरी होने पर ही दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकले और अगर निकलना भी पड़े तो पूरी तरह एहतियात बरतें.

ये भी पढ़ें: IN Pics: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले गीता प्रेस की धार्मिक किताबों की बढ़ी मांग, टूटा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget