एक्सप्लोरर

UP News: गौतम बुद्ध नगर बनेगा वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स हब, योगी सरकार को मिले कई प्रस्ताव

UP Warehousing And Logistics Summit: यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के आसपास का क्षेत्र वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित होगा.

UP Warehousing And Logistics Summit 2023: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) जीआईएस-23 में आए 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में जुटी हुई है. योगी सरकार को लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में भी निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) खुद भी कई अवसरों पर प्रदेश में लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग यूनिट्स की वकालत कर चुके हैं. इसी कड़ी में बुधवार को इस पॉलिसी के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करने के लिए 'यूपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स समिट 2023' का आयोजन किया गया.

सीआईआई और उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे उद्यमियों की ओर से विचार और सुझाव व्यक्त किए गए. समिट में यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि जीआईएस-23 में यूपी वेयरहाउस और लॉजिस्टिक सेक्टर को प्राप्त कुल एमओयू के 10 प्रतिशत के बराबर निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

यहां बना 800 एकड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब

मयूर माहेश्वरी ने कहा कि यूपी में एक्सप्रेस-वे के आसपास के क्षेत्र को वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा. गौतम बुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र में 800 एकड़ का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया गया है, जिसमें जल, भूमि और वायु तीनों संचार माध्यम शामिल हैं. निवेश मित्र पोर्टल पर वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली उपलब्ध हैं.

उद्योग जगत के लिए समय की मांग बना वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम

सीआईआई यूपी राज्य परिषद के अध्यक्ष आकाश गोयनका ने कहा कि ई-कॉमर्स और व्यापार प्रौद्योगिकी में हुए विकास के अलावा मेक इन इंडिया पहल के फलस्वरूप वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक क्षेत्र को विशेष महत्व मिला है. वैश्वीकरण और उदारीकरण के आज के इस युग में वस्तुओं-सेवाओं की सीमा पार आवाजाही कई गुना बढ़ गई है, जिसके कारण एडवांस वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम आज उद्द्योग जगत के लिए समय की मांग बन गया है.

यूपी में वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज में सेटअप लगाएगी अडानी

सीआईआई उत्तर प्रदेश राज्य परिषद की उपाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने बताया कि यूपी वेयरहाउसिंग और रसद नीति 2023 इस क्षेत्र को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक अभिन्न अंग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यूपी में व्यापक वेयरहाउस और लॉजिस्टिक नेटवर्क स्थापित करने के लिए सीआईआई अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से सरकार को तकनीकी परामर्श मैहया कराने को लेकर तत्पर है. अडानी लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारणी अधिकारी के विक्रम जयसिंघानी ने बताया कि अडानी लॉजिस्टिक्स का पूरे देश में 60 मिलियन स्क्वायर फीट के बराबर वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज स्थापित करने का संकल्प है, जिसमें से अकेले यूपी में तीस हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेटअप लगाने का प्लान है.

ये भी पढ़ें- Gangster Sanjeev Jeeva: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या को लेकर CM योगी का एक्शन, दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget