एक्सप्लोरर

बाघ की दहशत से आधा दर्जन गांव हुये ओडीएफ...पढ़िये महोबा-हमीरपुर से आई ये दिलचस्प रिपोर्ट

महोबा, हमीरपुर जिले के सीमा में बसे आधा दर्जन से ज्यादा गांव बाघ की दहशत में हैं। इसका आलम इस कदर है कि गांववालों ने बाहर शौच के लिये जाना छोड़ दिया है। अगर यूं कहा जाये कि जो काम सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नहीं कर सकी वो एक बाघ के खौफ ने कर दिखाया

महोबा, एबीपी गंगा। जो काम सरकार ने एक साल में नहीं किया वो काम एक बाघ के खौफ ने महज एक दिन में कर दिया, जी हां सुनने में यह बड़ा ही अटपटा लग रहा होगा लेकिन हमीरपुर और महोबा जिले के आधा दर्जन गांवों की यही हकीकत है, जहां दोनों जिलों को करीब एक साल पहले ही खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया था, हर घर में शौचालय भी बनवा दिए गए थे लेकिन आदतन लोग खुले में ही शौच को अपना धर्म बनाये थे। चंद रोज पहले इलाके में एक बंगाल टाइगर ग्रामीणों को जंगलों में दिखाई दिया फिर क्या पूरे के पूरे गांव अपने आप ही ओडीएफ हो गये।

ग्योडी गांव की जहां लोग आमतौर पर शौच के लिए बाहर जाते थे। यहां के लोगों की दिनचर्या खेत से शुरू होकर खेत में ही खत्म होती थी लेकिन एक बाघ के खौफ के चलते अब खुले में शौच जाना तो दूर लोगों ने अपने खेतों में जाना छोड़ दिया। शाम होते ही लोग अपने अपने घरों में दुबक जाते है और जब निकलते हैं तो झुंड में वो भी लाठी डंडो और हथियारों के साथ।

महोबा और हमीरपुर जिले के गयोढ़ी और कुनेह्टा इलाके का है। जहां बीते दिनों पहले एक खेत में बाघ देखे जाने से किसानों में दहशत का माहौल बन गया और आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। टाइगर की सूचना मिलने पर गयोढ़ी के जंगलों में पहुंची महोबा -हमीरपुर की पुलिस और वन विभाग की टीमो ने सतर्कता पूर्वक बाघ को पकड़ने के लिए बाघ के पैरों के निशान पर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन ग्रमीणों को उसके दहाड़ने की आवाजें जरूर सुनाई दी, कुछ जानवरों के कंकाल भी मिले जिसके चलते लोगों के जेहन में बाघ का खौफ बैठ गया और लोगों ने अपने घर में ही बने शौचालय का उपयोग करने में अपने भलाई समझी और आधा दर्जन गांव अपने आप ओडीएफ हो गये !

महोबा और हमीरपुर जिले के बार्डर के गांवों के जंगलों में बंगाल टाइगर देखे जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। इन जंगलों की विशाल श्रंखला पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों से मिलती है जिसके चलते यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह टाइगर लगभग 150 किलोमीटर की यात्रा करते हुए यहां आ पहुंचा है ,फिलहाल इस टाइगर ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन उसकी मेहरबानी से आधा दर्जन गांव ओडीएफ हो गये है, जिस काम को सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर नहीं कर पाई वो काम बाघ की दहाड़ ने जरूर कर दिया।

महोबा के जिला वन अधिकारी रामजी राय ने बताया कि गांव में कुछ दिन पहले टाइगर को देखा गया था और हमारी तरफ से लोगों को बताया गया था कि बाहर न घूमे इसका व्यापक प्रचार किया गया था। टाइगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। और इसके चलते गांव ओडीएफ जरूर हो गया है।

एक ग्रामीण के मुताबिक टाइगर की दहशत से लोगों ने अपने शौचालयों का उपयोग करना चालू कर दिया है। पहले सड़क किनारे व जगह जगह गंदगी देखी जाती थी। बदबू आती थी। पर टाइगर की दहशत से स्वच्छ भारत मिशन में लोग सहयोग करने लगे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget