एक्सप्लोरर

यूपी में परिवहन विभाग ने रचा नया इतिहास, यही रही रफ्तार तो 14,000 करोड़ से ज्यादा होगी कमाई, जानें- कैसे?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कहा है कि परिवहन विभाग की डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शी प्रणाली राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली द्वैमासिक अवधि (अप्रैल-मई) में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं. विभाग ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति दिखाई है. राजस्व, वाहन पंजीकरण, ई-मोबिलिटी और प्रशासनिक सुधार के मोर्चे पर यह प्रगति साफ नजर आती है. इससे साफ है कि मुख्यमंत्री योगी की नीतियों, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस के प्रयासों का असर दिख रहा है.

विभाग ने इस अवधि में कुल 2083.63 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 13.11% ज्यादा है. केवल मई माह में ही 1040.48 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ, जो बीते साल मई की तुलना में 14.02% अधिक है.

वाहन पंजीकरण के मामले में भी बड़ा उछाल आया है. मई 2025 में 3,62,134 गैर-परिवहन वाहन पंजीकृत हुए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 24% की वृद्धि है. इनमें खासकर दोपहिया वाहनों की संख्या 26.93% ज्यादा रही. इसका मतलब है कि प्रदेश में निजी वाहन उपयोग में तेजी से इजाफा हो रहा है.

इलाहाबाद HC के जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, भड़के कपिल सिब्बल बोले- सभापति ने...

परिवहन वाहनों के पंजीकरण में भी 9.88% की वृद्धि दर्ज की गई. खासकर ई-कार्ट जैसी शहरी लॉजिस्टिक्स के वाहनों की संख्या 65% बढ़ी है. यह प्रदेश में डिजिटल डिलीवरी सेवाओं के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है.

7 लाख से ज्यादा नए वाहन सड़कों पर 
एक और बड़ी उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में देखने को मिली. इस अवधि में 50,626 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए, जिनमें ई-रिक्शा, दोपहिया और थ्री-व्हीलर शामिल हैं. अकेले दो महीनों में ही 3,664 इलेक्ट्रिक कारों का पंजीकरण हुआ, जो साफ संकेत देता है कि प्रदेश में ई-मोबिलिटी को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है.

मई 2025 तक प्रदेश में कुल ऑन-रोड वाहनों की संख्या 5 करोड़ को पार कर गई है. मार्च 2025 में यह आंकड़ा 4.93 करोड़ था. यानी केवल दो महीनों में 7 लाख से ज्यादा नए वाहन सड़कों पर उतरे.

ड्राइविंग लाइसेंस फीस के जरिये भी 29.49 करोड़ रुपये जुटाए गए. राज्य में 90% से ज्यादा टैक्स और शुल्क ऑनलाइन जमा हुए, जिससे पारदर्शिता और नागरिक सुविधा में इजाफा हुआ.

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो इस साल के अंत तक 14,000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटेगा. इसके अलावा 3.5 से 4 लाख नए इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हो सकते हैं और प्रदेश में कुल वाहनों की संख्या 5.35 करोड़ से ज्यादा हो सकती है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget