एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ का इनामी बदमाश शाहरुख लखनऊ से गिरफ्तार, पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म

UP News: यूपी एसटीएफ ने प्रतापकढ़ के 50 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी पर कई धाराओं में अपराध दर्ज है. पुलिस पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है.

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतापगढ़ जिले के थाना पट्टी क्षेत्र में दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित 50,000 के इनामी अपराधी शाहरुख को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है. शाहरुख चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया, जब वह फरार होने की फिराक में था.

गिरफ्तार आरोपी शाहरुख पुत्र मुख्तार प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ थाना पट्टी में मुकदमा संख्या 179/2025 दर्ज है जिसमें उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 61(2), 109(1), 351(3) और सार्वजनिक विधि व्यवस्था बनाए रखने वाले सीएलए एक्ट की धारा 7 के तहत गंभीर आरोप हैं.

साथियों के साथ मिलकर 17 जून 2025 को की थी वारदात
पुलिस के मुताबिक शाहरुख ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 जून 2025 को पट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले इखलाक और अन्य लोगों पर हमला किया था. इस घटना में गाली-गलौज मारपीट और अशांति फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे. इस वारदात के बाद से ही शाहरुख फरार चल रहा था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके.

एसटीएफ को आरोपी की तलाश में लगातार सुराग मिल रहे थे. पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी प्रदीप कुमार सिंह सहित कई जवान शामिल थे .टीम को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि शाहरुख चारबाग रेलवे स्टेशन के पास अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है. सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुबह 8 बजे के करीब दबोच लिया.

पूछताछ में अपराधी ने स्वीकार किया जुर्म
पूछताछ में शाहरुख ने खुद पर लगे आरोपों को स्वीकार किया और बताया कि घटना के बाद वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और किसी अज्ञात स्थान पर भागने की योजना बना रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे पट्टी थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में संगठित अपराध और साम्प्रदायिक अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है. एसटीएफ को विशेष अधिकार देकर ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. इससे पहले भी कई इनामी और गैंगस्टर अपराधियों को एसटीएफ ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है. सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में भीम आर्मी के बवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय की प्रतिक्रिया, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंकज चौधरी का टिकट पक्का नहीं होने दे रहे CM? अखिलेश यादव का बड़ा दावा
पंकज चौधरी का टिकट पक्का नहीं होने दे रहे CM? अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अखिलेश यादव पर स्वामी जितेंद्रानंद का विवादित बयान, कहा- 'कृष्ण नहीं कंस के वंशज'
अखिलेश यादव पर स्वामी जितेंद्रानंद का विवादित बयान, कहा- 'कृष्ण नहीं कंस के वंशज'
यूपी में अब कुर्मी मुख्यमंत्री की मांग, लखनऊ में महापंचायत के बाद राजनीतिक दलों को चुनौती
यूपी में अब कुर्मी मुख्यमंत्री की मांग, लखनऊ में महापंचायत के बाद राजनीतिक दलों को चुनौती
CM योगी बोले- 'हार से हताश होकर अराजकता की राजनीति कर रहा विपक्ष'
CM योगी बोले- 'हार से हताश होकर अराजकता की राजनीति कर रहा विपक्ष'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
'आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल? शाहरुख-प्रभास को लेकर कह दी ये बात
'लागों की आस्था से खिलवाड़ मत करो', मुकेश खन्ना ने 'रामायण' की कास्टिंग पर उठाए सवाल?
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget