एक्सप्लोरर

Siddharthnagar News: लापता छात्रा का संदिग्ध स्थिति में मिला शव, पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज

UP Murder Case: पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में लिया है. बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसरा है. पुलिस ने कहा है कि हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ जाएगी.

UP Murder Case: सिद्धार्थनगर में लापता छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव की है. शुक्रवार को 17 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने कॉलेज गई थी. घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बाद भी 11वीं की छात्रा का पता नहीं चला. खोजबीन में जुटे भाई ने शनिवार की सुबह बहन का शव आम के बाग में देखा. भाई के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई. गांववालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

संदिग्ध अवस्था में लापता छात्रा का शव बरामद

घटनास्थल से डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हैं. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में छात्रा को जहर देकर मारा गया है. मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि हत्‍या की गुत्‍थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा. माधुरी देवी ने बताया कि संध्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी. शुक्रवार को इतिहास का पेपर था. बेटी घर से आठ बजे कॉलेज के लिए वार्षिक परीक्षा देने निकली थी.

प्रेम प्रसंग में जहर देकर मारने का जताया शक

परीक्षा देकर 12 बजे कॉलेज से संध्या निकल गई. शाम तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे. काफी खोजबीन के बावजूद बेटी का पता नही चला. परिजनों ने बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी. शनिवार की सुबह अंकुश ने आम के बगीचे में शव देखा. नजदीक पहुंचने पर भाई ने बहन के शव होने की पहचान कर ली. भाई के रोने चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई.

हत्या का मुकदमा दर्ज आरोपी से पूछताछ जारी

एसपी प्राची सिंह, सीओ अरुण कांत सिंह ने भी मौके पर पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए. एसपी प्राची सिंह ने बताया कि शोहरतगढ़ के खरगवार गांव में किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली. शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. नाक से खून भी आया हुआ है. स्कूल ड्रेस और नीले रंग का जैकेट छात्रा पहने हुई थी. छात्रा को जहर देकर मारने का शक है. पुलिस मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित उपाध्याय से पूछताछ में जुटी हुई है.

UP News: अंतिम संस्कार के 8 दिन बाद गांव में जिंदा लौटा युवक, ग्रामीण समझने लगे भूत, घरवाले हुए खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget