एक्सप्लोरर

यूपी में 'बंटेंगे-कटेंगे' पर पोस्टर वार तेज, सपा दफ्तर के आगे लगा पोस्टर, दिया ये जवाब

UP Politics: यूपी में सपा-बीजेपी के बीच जारी पोस्टर वार में रोजाना नए नारे दिए जा रहे हैं. इस कड़ी में सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान को लेकर सपा दफ्तर के आगे लगा पोस्टर चर्चा में आ गया है.

UP Poster War: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जमकर वार और पलटवार हो रहे हैं. सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर सपा की ओर से रोज नए नारे गढ़े जा रहे हैं. इस कड़ी में लखनऊ में सपा दफ्तर के आगे एक और पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बटेंगे-कटेंगे को लेकर नया नारा दिया गया है. 

समाजवादी पार्टी के जिस इलाके में कभी नेताओं के जन्मदिन और उनकी तस्वीरों के साथ पार्टी के नारे लिखे होते थे अब वहां हर नेता आए दिन अपना नारा और अपने स्लोगन वाले पोस्टर लगा रहा है. ताकि वो पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजर में आ सके. शनिवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर सीएम योगी के बंटेंगे-कटेंगे वाले बयान पर पलटवार करते हुए एक और नया पोस्टर लगाया गया. 

बंटेंगे-कटेंगे वाले बयान पर पलटवार
इस पोस्टर को सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने लगवाया है. जिसमें एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य यादव की बड़ी सी तस्वीर है. ऊपर की महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा गया है. इस पोस्टर पर लिखा है- 

'तुम बंटने-कटने का राग़ लिखो, 
हम तारीख का हिसाब लिखेंगे
तुम नफरत का योग लिखो, 
हम तरक्की का संयोग लिखेंगे.
तुम जमीं पर जुल्म लिखो, 
हम आसमान में PDA का 'इंकलाब' लिखेंगे.'

बता दें कि यूपी में सपा-बीजेपी के बीच जारी पोस्टर वार में रोजाना नए नारे दिए जा रहे हैं. आए दिन सपा दफ्तर के आगे पार्टी के तमाम नेता नए-नए पोस्टर लगाकर बीजेपी को जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि उनके पोस्टर के जरिए उनका नाम भी सुर्खियों में आ सके. सपा दफ़्तर के आगे लगा ये पोस्टर भी अब चर्चा में आ गया हैं. वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी बंटेंगे और कटेंगे वाले बयान को चुनाव में धार देते नजर आ रहे हैं. बीजेपी इस सपा के पीडीए की राजनीति की काट के तौर पर देख रही है.

यूपी में मायावती को झटका देने की तैयारी में कांग्रेस! चुनाव से पहले बनाई रणनीति
 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget